<

IND U19 vs AFG U19 Match Highlights: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, 6 फरवरी को इंग्लैंड से होगा मुकाबला

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: अफगानिस्तान के 310 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. भारत की टीम ने इस स्कोर को 41.1 ओवर में हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को इंग्लैंड से मुकाबला होगा.

IND U19 vs AFG U19 Match Highlights: अफगानिस्तान के 310 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. भारत की टीम ने इस स्कोर को 41.1 ओवर में हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को इंग्लैंड से मुकाबला होगा. भारत की तरफ से सर्वाधिक रन एरॉन जॉर्ज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 रन बनाए. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 68 रन, आयुष म्हात्रे ने 62 रन और विहान मल्होत्रा ने नाबाद 38 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से नूरिश्तानी उमरजई ने 2 विकेट और वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिए.

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया है. अफगानिस्तान की ओर से फैजल शिनोजादा ने 110 रन बनाए. इसके अलावा उजैरुल्लाह नियाजई ने भी 101 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर अफगानिस्तान ने भारत को 311 रनो का बड़ा टारगेट दिया. भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा भारत का कोई तीसरा गेंदबाज 1 भी विकेट नहीं ले पाया. अब भारत के सामने 311 रनों का टारगेट है. कुछ ही देर बाद भारतीय टीम टारगेट चेज करने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज से काफी उम्मीदें होंगी. इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे पर भी बड़े रन बनाने की जिम्मेदारी होगी.

बता दें कि कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल तक पहुंची है. भारतीय टीम ने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि एक बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करे. वहीं, अफगानिस्तान की टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है. अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में अपने 5 मैच में से 4 में जीत हासिल की है. श्रीलंका से एक मैच में अफगानिस्तान को हार मिली थी. ऐसे में सेमीफाइनल में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है. भारतीय टीम ने अभी तक 5 बार अंडर-19 विश्व का खिताब हासिल किया है.

भारत अंडर-19 टीम की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, खिलान पटेल.
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम की प्लेइंग-11: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान

Live Updates

  • 20:58 (IST) 04 Feb 2026

    IND vs AFG U19 World Cup Live Score: टीम इंडिया ने 41.1 ओवर में हासिल किया ये टारगेट

    अफगानिस्तान के 310 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. भारत की टीम ने इस स्कोर को 41.1 ओवर में हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को इंग्लैंड से मुकाबला होगा. भारत की तरफ से सर्वाधिक रन एरॉन जॉर्ज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 रन बनाए. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 68 रन, आयुष म्हात्रे ने 62 रन और विहान मल्होत्रा ने नाबाद 38 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से नूरिश्तानी उमरजई ने 2 विकेट और वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिए.

  • 20:50 (IST) 04 Feb 2026

    IND vs AFG U19 World Cup Live Score: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. अब फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैड से होगा.

  • 19:19 (IST) 04 Feb 2026

    IND vs AFG U19 World Cup Live Score: 30 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर हुआ 230-2

    30 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 230 हो गया है. जिसमें एरॉन 77 और विहान 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 19:16 (IST) 04 Feb 2026

    IND vs AFG U19 World Cup Live Score: अफगानिस्तान की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज रहे उमरजई

    अफगानिस्तान की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज उमरजई रहे है, जिन्होंने अब तक 2 विकेट झटके हैं. 

  • 19:09 (IST) 04 Feb 2026

    IND vs AFG U19 World Cup Live Score: 72 रनों के निजी स्कोर पर पहुंचे एरॉन जॉर्ज

    भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए एरॉन जॉर्ज 72 रनों के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं, अपनी इस पारी में उन्होंने अब तक 9 चौके और 1 छक्के लगाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST