<

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Highlights: चैंपियन बनी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप का खिताब

Ind vs Nz T20 World cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया टी20 विश्व कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले किसी टीम ने ऐसा नहीं किया था.

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Live: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया टी20 विश्व कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले किसी टीम ने ऐसा नहीं किया था. मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 255 रन का लक्ष्य दिया था. चेज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी और ये मैच हार गई. भारत ने इस तरह टी20 विश्व कप में तीसरा खिताब अपने नाम किया. इससे पहले भारत ने साल 2007 और 2024 में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी.
टी20 विश्व कप जीतने के करीब है टीम इंडिया. न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है और उन्होंने 8 विकेट गंवा दिए हैं. न्यूजीलैंड को 24 गेंदों में कुल 114 रन चाहिए.
न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में 103 रन बना लिए हैं लेकिन 5 विकेट गिर चुके हैं। रन रेट अच्छा है, मगर भारत मैच में बना हुआ है क्योंकि आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. अगर यही रन रेट चलता रहा तो न्यूजीलैंड 180–190 के आसपास पहुंच सकता है, लेकिन भारत को सिर्फ 2–3 और विकेट मिल जाएं तो स्कोर 160–170 के आसपास भी रुक सकता है.
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है और टिम साइफर्ट और फिन एलन ने टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई है. 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 25-0 है.
20 ओवर के खेल के बाद भारत ने 255 रन बनाए. अगर न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनना है तो उन्हें 120 गेंदों में जीत के लिए कुल 256 रन बनाने होंगे. वहीं, टीम इंडिया को अगर अपना खिताब डिफेंड करना है तो उन्हें न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने से रोकना होगा. भारत ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की. शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में 24 रन ठोककर टीम इंडिया को स्कोर को 250 के पार पहुंचाने में मदद की.
16वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बनता नजर आया. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में तीन बड़े विकेट झटक लिए. इस ओवर में भारत सिर्फ 1 रन ही बना सका और टीम को लगातार झटके लगे. संजू सैमसन 89 बनाकर आउट हुए.
10 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत ने 127-1 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 49 और ईशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.  अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं. जिन्होंने 52 रन की शानदार पारी खेली.
5 ओवर के खेल के बाद भारत ने 72 रन बना लिए हैं और इस दौरान उन्होंने एक भी विकेट नहीं गंवाया है. संजू सैमसन 33 और अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल रही है.
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने के लिए उतरे हैं. टॉस से पहले क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई. जिसमें पंजाबी गायक सुखबीर ने सबसे पहले तड़का लगाया. इसके बाद रिकी मार्टिन ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और आज (8 मार्च) को खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लेगी.  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस महामुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और अब ट्रॉफी जीतने के लिए आखिरी जंग लड़ रही हैं.
फाइनल मैच से पहले ही स्टेडियम के बाहर क्रिकेट फैंस की भीड़ देखने को मिल रही है. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया शानदार खेल दिखाकर देश को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाएगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार चैंपियनशिप जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. इससे पहले उन्होंने कभी भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है.
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में संतुलित नजर आई है. बल्लेबाजी में टीम के टॉप ऑर्डर ने कई मौकों पर मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम का आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा है. वहीं गेंदबाजी में तेज और स्पिन दोनों विभागों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे विपक्षी टीमों को काफी परेशानी हुई. वहीं, न्यूजीलैंड भी कम नहीं है. न्यूजीलैंड की टीम हमेशा बड़े मुकाबलों में दबाव को अच्छी तरह संभालने के लिए जानी जाती है. उनके बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुसार खेलना जानते हैं और गेंदबाज भी बेहद अनुशासित लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में भारत के सामने यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला.
भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

Live Updates

  • 22:44 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: भारत ने जीता वर्ल्ड कप

    भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया टी20 विश्व कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले किसी टीम ने ऐसा नहीं किया था. मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 255 रन का लक्ष्य दिया था. चेज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी और ये मैच हार गई. भारत ने इस तरह टी20 विश्व कप में तीसरा खिताब अपने नाम किया. इससे पहले भारत ने साल 2007 और 2024 में टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी.
  • 22:31 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: टी20 विश्व कप जीतने के करीब टीम इंडिया

    IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: टी20 विश्व कप जीतने के करीब है टीम इंडिया. न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है और उन्होंने 8 विकेट गंवा दिए हैं. न्यूजीलैंड को 24 गेंदों में कुल 114 रन चाहिए.

  • 22:10 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड

    IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: न्यूजीलैंड की पारी 13 ओवर के बाद 128 रन पर 6 विकेट के स्कोर पर पहुंच गई है. टीम ने तेज शुरुआत जरूर की, लेकिन मिडिल ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए लगातार विकेट निकाले और कीवी टीम को दबाव में डाल दिया.

  • 22:01 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: अर्शदीप-डैरिल मिचेल में गरमागर्मी

    IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: अर्शदीप-डैरिल मिचेल में गरमागर्मी देखने को मिली. 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने थ्रो करते हुए डैरिल मिचेल को गेंद मार दी. इसके बाद मिचेल कुछ कहते भी नजर आए. 11 ओवर के बाद स्कोर 103-5

  • 21:52 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Live: 10 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 88/5

    10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन पर पहुंच गया है. कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST