Live TV
Search
Live

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

🕒 Published: Apr 12, 2026 | 11:58 AM IST
🕒 Updated: Apr 12, 2026 | 07:14 PM IST

LSG vs GT LIVE Score Updates: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 18.4 ओवर में 165/3 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. टीम की तरफ से अंत में राहुल तेवतिया ने 10* (8) और वॉशिंगटन सुंदर ने 21 (13) रनों की उपयोगी पारियां खेलकर मैच को आराम से फिनिश किया. गुजरात टाइटंस की 4 मैचों में यह दूसरी जीत है.

10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 86/1 है. इस ओवर में कुल 8 रन आए, जिसमें एक वाइड भी शामिल रही। गेंदबाज आवेश खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए ज्यादा रन नहीं दिए. क्रीज पर जोस बटलर 15 गेंदों में 22 रन बनाकर टिके हुए हैं, जबकि शुभमन गिल 31 गेंदों में 48 रन बनाकर शानदार लय में नजर आ रहे हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं.

 IPL 2026 का 19वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए हैं. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम टारगेट का पीछा करने उतरी है.

गुजरात की ओर से साईं सुदर्शन और शुभमन गिल पारी ने पारी की शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. दिग्वेश राठी ने साईं को अपना शिकार बनाया. फिलहाल शुभमन गिल और जोस बटलर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव. (सब इम्पैक्ट: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा. (सब इम्पैक्ट: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत)

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 18.4 ओवर में 165/3 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

Live Updates

  • 19:07 (IST) 12 Apr 2026

    LSG vs GT LIVE Updates: गुजरात ने लखनऊ को हराया

    LSG vs GT LIVE Updates: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 18.4 ओवर में 165/3 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

  • 18:48 (IST) 12 Apr 2026

    LSG vs GT LIVE Updates: 16 ओवर का खेल खत्म

    LSG vs GT LIVE Updates: 16 ओवर का खेल खत्म हो गया है. इससे पिछले ओवर में शुभमन गिल 56 रन बनाकर आउट हो गए. 16वें ओवर में शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए. वह 60 रन बनाकर आउट हुए. 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 136-3

  • 18:42 (IST) 12 Apr 2026

    LSG vs GT LIVE Updates: जॉस बटलर ने भी ठोकी फिफ्टी

    LSG vs GT LIVE Updates: जॉस बटलर ने भी फिफ्टी पूरी कर ली है. 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 128-1 है. गुजरात की टीम की जीत यहां से तय नजर आ रही है.

  • 18:35 (IST) 12 Apr 2026

    LSG vs GT LIVE Updates: 13 ओवर के बाद का स्कोर

    LSG vs GT LIVE Updates: 13 ओवर के बाद का स्कोर 121-1 है. गुजरात को जीत के लिए 42 गेंदों में 41 रन चाहिए.

  • 18:31 (IST) 12 Apr 2026

    LSG vs GT LIVE Updates: शुभमन गिल ने ठोकी फिफ्टी

    LSG vs GT LIVE Updates: 12वें ओवर में शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरी की. 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 110-1. जॉस बटलर 44 और गिल 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.

More News