LSG vs SRH LIVE Score Updates | Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Match Live Score Updates | LSG vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए हैं. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 गेंद बाकी रहते हुए टारगेट चेज कर लिया. ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर.
LSG vs SRH LIVE Highlights: IPL 2026 का 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उनकी शुरुआत काफी खराब रही. हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए. SRH की ओर से अभिषेक शर्मा (0), ट्रेविस हेड (7) और ईशान किशन (1) फ्लॉप रहे. वहीं, लियाम लिविंगस्टन 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन बनाए. इसकी बदौलत हैदराबाद ने लखनऊ की टीम को 157 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 गेंद बाकी रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया. LSG की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. उनके अलावा एडन मार्करम ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए. गेंदबाजों की बात करें, तो LSG की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान ने भी 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और एम सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिले.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी. (इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, ऑनरिक नॉर्ख्या, हिम्मत सिंह)
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट. (इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 3 मैचों में से 2 मुकाबले हार चुकी है.
लखनऊ सुपर जांयट्स ने आखिरी ओवर में 157 रनों का टारगेट चेज करके आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. LSG ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया. ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली.
19 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं. अब लखनऊ को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत है.
ऋषभ पंत ने 157 रनों के चेज में अर्धशतक लगा दिया है. पंत ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
18वें ओवर में हर्ष दुबे की चौथी गेंद पर अब्दुल समद ने अपना विकेट गंवा दिया. अब्दुल समद 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए.
17 ओवर के बाद लखनऊ की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं. फिलहाल लखनऊ को जीत के लिए 18 गेंदों पर 19 रन की जरूरत है.
16 ओवर के बाद LSG का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन पर पहुंच गया है. ऋषभ पंत 37 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. अब्दुल समद दूसरे छोर से उनका साथ दे रहे हैं.
15 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 114 रन पर पहुंच गया है. ऋषभ पंत 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ अब्दुल समद क्रीज पर हैं.
14 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. निकोलस पूरन 4 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. शिवांग कुमार की गेंद पर निकोलस पूरन को ईशान किशन ने स्टंप आउट कर दिया.
13वें ओवर में हर्ष दुबे ने आयुष बदोनी को अपना शिकार बनाया. आयुष बदोनी 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए.
12 ओवर के बाद लखनऊ की टीम 2 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, आयुष बदोनी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
11 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन पर पहुंच गया है. ऋषभ पंत 21 और आयुष बदोनी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
10 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर फिलहाल ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ आयुष बदोनी क्रीज पर हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका लगा है. शिवांग ने 10वें ओवर में एडन मार्करम को अपना शिकार बनाया. एडन मार्करम 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए.
9 ओवर में लखनऊ की टीम ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं. फिलहाल एडन मार्करम 45 रनों के स्कोर पर खेल रहे हैं, जबकि ऋषभ पंत 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
8 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. लखनऊ के सामने 157 रनों का टारगेट है.
7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन पर पहुंच गया है. एडन मार्करम 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ ऋषभ पंत भी क्रीज पर मौजूद हैं.
6 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं.
5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन पर पहुंच गया है. फिलहाल ऋषभ पंत और एडन मार्करम बल्लेबाजी कर रहे हैं.
मिचेल मार्श ने अपना विकेट गंवा दिया है. वह 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए. ईशान मलिंगा की गेंद पर मिचेल मार्श बाउंड्री के पास नीतीश रेड्डी के हाथों में गेंद थमा बैठे.
4 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन पर पहुंच गया है. एडन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं.
3 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 बना लिए हैं. एडन मार्करम 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ मिचेल मार्श 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
2 ओवर नें लखनऊ सुपर जायंट्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं. एडन मार्करम 10 और मिचेल मार्श 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.
लखनऊ सुपर जांयट्स ने टारगेट चेज शुरू कर दिया है. एडम मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ओपनिंग करने आई है.
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजों की बात करें, तो मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान ने भी 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और एम सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिले.
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 157 रनों का टारगेट दिया है. हैदराबाद की ओर से नीतीश रेड्डी ने 56 और हेनरिक क्लासेन ने 62 रनों की पारी खेली. वहीं, लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट चटकाए.
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं. आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल रनआउट हो गए.
प्रिंस वर्मा ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर शिवांग कुमार को क्लीन बोल्ड कर दिया. शिवांग कुमार 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं. फिलहाल अनिकेत वर्मा और शिवांग कुमार क्रीज पर हैं.
आवेश खान ने 19वें ओवर में क्लासेन के बाद हर्ष दुबे को बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया. हर्ष दुबे बिना खाता खोले आउट हो गए.
हेनरिक क्लासेन 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. आवेश खान की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ऋषभ पंत को अपना कैच दे बैठे. हेनरिक क्लासेन 41 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए.
18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन पर पहुंच गया है.
नीतीश कुमार रेड्डी 18वें ओवर में एम सिद्धार्थ की चौथी गेंद पर नीतीश रेड्डी 33 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए. प्रिंस यादव ने नीतीश रेड्डी का कैच पकड़ा.
17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पहेनर 134 रन बना लिए हैं. फिलहाल हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.
नीतीश रेड्डी ने अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. नीतीश और क्लासेन के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है.
16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन पर पहुंच गया है. हेनरिक क्लासेन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. वहीं, नीतीश रेड्डी 49 रन पर नाबाद हैं.
हेनरिक क्लाेसन ने हैदराबाद के लिए अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 15 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 114 रन पर पहुंच गया है. नीतीश रेड्डी ने 15वें ओवर में दिग्वेश राठी को 3 छ्क्के लगाए. नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के बीच 88 रनों की नाबाद पार्टनरशिप हो गई है.
नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने हैदराबाद की पारी को संभाला है. दोनों के बीच 60 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हो गई है. क्लासेन 41 और नीतीश रेड्डी 35 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
हेनरिक क्लासेन ने 14वें ओवर में 4 चौके लगाकर 19 रन बटोरे. फिलहाल सनराइजर्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 92 पर पहुंच गया है.
13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन पर पहुंच गया है. नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने टीम की पारी संभाली है.
13वें ओवर में मणिमारण सिद्धार्थ की तीसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने बड़ा शॉट लगाया, लेकिन गेंद बाउंड्री के पार नहीं गई. मुकुल चौधरी के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन गेंद हाथ से फिसल गई.
12 ओवर के बाद स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं. नीतीश रेड्डी 23 और क्लासेन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं. फिलहाल हेनरिक क्लासेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ नीतीश रेड्डी 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 35 रन पर है. अभी तक हैदराबाद की पारी में सिर्फ 1 चौका और 1 छक्का लगा है.
32 - ट्रेंट बोल्ट
25 - मोहम्मद शमी*
25 - भुवनेश्वर कुमार
24 - मोहम्मद सिराज
24 - दीपक चाहर
मोहम्मद शमी ने अपने 4 ओवर का स्पेल पूरा कर लिया है. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
9 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 31 रन पर पहुंचा है. फिलहाल नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 29 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया है. लियाम लिविंगस्टन के आउट होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर आए हैं.
दिग्वेश राठी ने सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका दे दिया है. लियाम लिविंगस्टन 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए. दिग्वेश राठी की गेंद पर ऋषभ पंत ने लियाम का शानदार कैच लपका.
7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 26 रन पर है. लियाम लिविंगस्टन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं.
पावरप्ले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 22 रन पर है. हेनरिक क्लासेन 1 और लिविंगस्टन 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
5 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 15 रन पर पहुंचा है. लियाम लिविंगस्टन 13 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ हेनरिक क्लासेन भी क्रीज पर मौजूद हैं.
प्रिंस यादव ने अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर लखनऊ को तीसरी सफलता दिला दी है. प्रिंस ने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया. ईशान किशन 4 गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल लियाम लिविंगस्टन और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं.
3 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 10 रन पर है. ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं.
मोहम्मद शमी ने हैदराबाद को दूसरा झटका दे दिया है. शमी ने अपने दूसरे ओवर में ट्रेविस हेड को आउट कर दिया है. शमी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड ने एडन मार्करम के हाथों में कैच दे दिया. हेड 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए.
2 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन के स्कोर पर है.
पहले ओवर में हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर सिर्फ 1 रन बनाए.
मोहम्मद शमी ने हैदराबाद को पहला झटका दे दिया है. अभिषेक शर्मा पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही आउट हो गए. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही वापस लौट गए.
यह मुकाबला पिच नंबर 2 पर खेला जा रहा है. यहां पर स्क्वायर बाउंड्री 63 और 68 मीटर हैं, जबकि स्ट्रेट बाउंड्री 75 मीटर है. जब आखिरी बार इस पिच पर दोपहर के समय मैच खेला गया था, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी 242 रन बना लिए थे.
LSG इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह
SRH इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.
मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए हैं. लियाम लिविंस्टोन और हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया गया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
निकोलस पूरन का फॉर्म लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. पिछले मैच में पूरन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे.
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. फिलहाल खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. दोपहर 3 बजे टॉस किया जाएगा.
ऋषभ पंत ने आईपीएल में कुल 126 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 147.3 के स्ट्राइक रेट से 3,560 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, ईशान किशन ने 121 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें 138.9 के स्ट्राइक रेट से 3,092 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आखिरी 5 मुकाबलों में लगातार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. ऐसे में एक बार फिर हैदराबाद के बल्लेबाजों पर बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होगा.
सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2024 से पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद 8 मुकाबले जीते हैं. इस अवधि में यह किसी भी टीम की तुलना में सबसे ज्यादा है. हैदराबाद का जीत प्रतिशत 88.9 है.
ऋषभ पंत ने आईपीएल और इंटरनेशन मैचों में 11 पारियों में ओपनिंग की है. इस दौरान पंत के बल्ले से 18.45 की औसत और 130.96 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 203 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है.
इस मुकाबले में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरें होंगी. अभिषेक मे मार्च 2024 से हैदराबाद में खेले गए टी20 मैचों की 16 पारियों में 42.33 के औसत और 227.59 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए हैं. इसमें 5 अर्धशतक और एक शतक शामिल है.
लखनऊ बनाम हैदराबाद का मुकाबला राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच सपाट है, जिसके चलते खूब रन बनते हैं. यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार होती है क्योंकि गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. इस पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा.
लखनऊ बनाम हैदराबाद के मैच में हैदराबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. शहर में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि Humidity लगभग 24 फीसदी रह सकती है. ऐसे में फैंस को बिना किसी बाधा के रोमांचक मैच देखने को मिलेगा.
मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, ऑनरिक नॉर्ख्या, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी.
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार/हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पेन/ब्रायडन कार्स.
IPL 2025 में लखनऊ और हैदराबाद के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे. इनमें से 1 मैच LSG ने जीता था, जबकि हैदराबाद ने भी एक मैच अपने नाम किया था. लखनऊ की टीम ने SRH को हैदराबाद में ही हराया था.
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इन दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 4 बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला 5 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा.
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरु हो गई है. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए हैं. LSG की ओर से मोहम्मद शमी नई गेंद से पहला ओवर डाल रहे हैं.
RCB vs CSK LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Match…
GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…
DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…
CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…
KKR vs SRH LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad | 6th…
Stock Market Live: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले हफ़्तों में ईरान के ख़िलाफ़…