NZ vs SA 1st Semifinal Highlights: टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने हुई जहां न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की.
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका पहला सेमीफाइनल लाइव स्कोर
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: फिन एलन ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते ही इतिहास रच दिया. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड ने इस तरह फाइनल का टिकट कटा लिया. इससे पहले क्रिस गेल ने 47 गेंदों में साल 2016 में शतक ठोका था.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 9 विकेट से हराया. फिन एलन ने शानदार शतक जड़ा.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 11 ओवर का खेल खत्म हो गया है और न्यूजीलैंड का स्कोर 130 के पार पहुंच गया है. साउथ अफ्रीका के लिए यहां से जीत मुश्किल नजर आ रही है.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: टिम साइफर्ट ने फिफ्टी ठोक दी है. उन्होंने 28 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. साउथ अफ्रीका का स्कोर 90 के पार है.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 84-0 हो गया है. टिम सीफर्ट और फिन एलन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं.
कीवी टीम ने सिर्फ 3 ओवर में 37 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं.
2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 19 रन पर पहुंच गया है. फिन एलन और टिम सीफर्ट तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं.
दूसरे ओवर की कगिसा रबाडा की गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने फिन एलन का कैच छोड़ा.
न्यूजीलैंड की टीम 170 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी है. कीवी टीम की ओर से टिम सीफर्ट और फिन एलन बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर के खेल में कुल 169 रन बनाए हैं. अगर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें 20 ओवर में जीतने के लिए 170 रन बनाने होंगे.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 18वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की. इस ओवर में कुल 22 रन आए. ट्रिस्टन स्टब्स ने इसमें एक छ्क्का और चौका भी लगाया. यानसेन ने भी एक चौका और छक्का लगाया.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 17 ओवर का खेल खत्म हो गया है और ट्रिस्टन स्टब्स हाथ खोल लिए हैं. इस ओवर में कुल 15 रन आए. साउथ अफ्रीका का स्कोर 128-5 रन हो गया है.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 15 ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका का स्कोर 108-5 है. स्टब्स 10 और यानसेन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 13 ओवर के बाद स्कोर 91-5. स्टब्स 6 और यानसेन 9 बनाकर खेल रहे हैं.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 12 ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका ने 84 रन बनाए हैं. लेकिन इस दौरान वे 5 विकेट भी गंवा चुके हैं. अब उनके पास सिर्फ 48 गेंदों का खेल बचा है.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: साउथ अफ्रीका का पांचवा विकेट गिर गया है. डेविड मिलर के बाद डेवॉल्ड ब्रेविस सिर्फ 34 रन बनाकर आउट हुए. 10.2 ओवर के बाद स्कोर 77-5
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 7.3 ओवर में कप्तान मारक्रम 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मिचेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है. 7 ओवर के बाद 52-2 है.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 5 ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका ने 45 रन बना लिए हैं. जिमी नीशम के इस ओवर में 17 रन आए. मार्करम और डेवॉल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 3 ओवर का खेल खत्म हो गया है और साउथ अफ्रीका ने 22 रन बना लिए हैं. इस दौरान 2 विकेट गंवाए हैं.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: दूसरे ओवर में साउथ अफ्रीका के 2 विकेट गिर गए हैं. मैक्कॉनकी ने दोनों विकेट लिए.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतर चुकी है. मार्कराम और डिकॉक क्रीज पर हैं. 1.3 ओवर के बाद स्कोर 12-0
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: साउथ अफ्रीका की टीम में 3 दिग्गज की वापसी हो गई है. रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई है.
न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करती दिखेगी.
NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) की टीमें आमने-सामने हैं. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
RCB vs CSK LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Match…
LSG vs SRH LIVE Score Updates | Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Match Live…
GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…
DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…
CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…
KKR vs SRH LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad | 6th…