Hindi News / Live Update / Munawwar Rana

शायर Munawwar Rana की तबीयत परिणाम से पहले खराब, योगी के दोबारा CM बनने पर यूपी छोड़ने का किया था ऐलान

इंडिया न्यूज़, लखनऊ। UP Elect ion 2022 Results उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से पहले बड़ी घोषणा करने वाले प्रख्यात शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) को दोहरा आघात लगा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर है, वहीं मुनव्वर राना (Munawwar Rana) की तबीयत […]

BY: Kumar Anjesh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, लखनऊ।

UP Elect ion 2022 Results उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से पहले बड़ी घोषणा करने वाले प्रख्यात शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) को दोहरा आघात लगा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर है, वहीं मुनव्वर राना (Munawwar Rana) की तबीयत परिणाम घोषित होने से पहले खराब हो गई। इतना ही नहीं उनकी पुत्री उन्नाव के पुरवा से कांग्रेस की प्रत्याशी उरूसा तो पांचवें स्थान पर हैं, उनको तो नोटा से भी कम वोट मिल रहे हैं।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Also read: Attari Punjab Assembly Election 2022 Result अटारी से आप के जसविंदर सिंह जीते

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में  प्रदेश छोड़ देने की घोषणा करने वाले मुनव्वर राना (Munawwar Rana) की बेटी की सीट का भी हाल काफी बुरा है। कांग्रेस की ओर से उन्नाव की पुरवा सीट से उम्मीदवार उरूसा काफी बुरी शिकस्त झेलने की ओर बढ़ रही हैं।

उरूसा पुरवा सीट से पांचवें नंबर पर

दोपहर एक बजे तक के आंकड़े के अनुसार उरूसा को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। पुरवा से भाजपा के अनिल कुमार सिंह सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उदय राज हैं। उरूसा राना को दोपहर एक बजे तक सिर्फ 607 वोट ही मिले हैं। यहां पर 812 वोट नोटा के खाने में पड़े हैं। ऐसे में उरूसा पुरवा सीट से पांचवें नंबर पर बनी हुई हैं।

Also read: Uttarakhand Election Result 2022: चुनाव हरने वाले ऐसे तीसरे सिटिंग CM बने पुष्‍कर सिंह धामी, जिसके नेतृत्‍व में लड़ा गया

इससे पहले शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो यूपी छोड़ दूंगा। उन्होंने घोषणा की था कि वह लखनऊ से दिल्ली या फिर कोलकाता चले जाएंगे।

मुनव्वर राना बीमार पड़ गए हैं। अब मुनव्वर राना (Munawwar Rana) ने अपनी पूर्व की घोषणा पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उनकी तीन दिन से तबीयत खराब है और वह घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) ने कहा था कि पांच वर्ष में तो हम बच गए, मगर अगले पांच वर्ष में योगी आदित्यनाथ आ गए तो हम जिंदा नहीं बचेंगे। मरना तो वैसे ही है लेकिन बेमौत नहीं मरना चाहता हूं।

Also read: Uttar Pradesh Assembly Election Results 2022 : जनता को पसंद आया योगी का ‘बुलडोजर’

Also read: Batala Punjab Assembly Election 2022 Result बटाला से आप के अमन शेर सिंह जीते

 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

CongressLucknowLucknow-city-politicsNational NewsnewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022UP NewsUP Political NewsUP Vidhan Sabha Chunav 2022UP Vidhan Sabha Election 2022Uttar Pradesh Newsयूपी विधानसभा चुनाव 2022
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

पेट की आग बुझाने आ गया घरेलू नुस्खा! दही में मिलाएं ये मसाले और अलविदा कहें एसिडिटी को
पेट की आग बुझाने आ गया घरेलू नुस्खा! दही में मिलाएं ये मसाले और अलविदा कहें एसिडिटी को
इन 2 बदमाशों की हत्या के बाद, UP से अपराध का हुआ खात्मा, योगी सरकार ने किया ऐसा हाल, कब्र पर फातिहा पड़ने के लिए नहीं बचा कोई
इन 2 बदमाशों की हत्या के बाद, UP से अपराध का हुआ खात्मा, योगी सरकार ने किया ऐसा हाल, कब्र पर फातिहा पड़ने के लिए नहीं बचा कोई
71-150 कॉल, 2 महीने पहले ही ट्रेनिंग…हिंसा फैलाने के लिए इनाम तय, मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर जांच एजेंसियों ने किया ऐसा खुलासा, सुन खुद दंग रह गई ममता दीदी
71-150 कॉल, 2 महीने पहले ही ट्रेनिंग…हिंसा फैलाने के लिए इनाम तय, मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर जांच एजेंसियों ने किया ऐसा खुलासा, सुन खुद दंग रह गई ममता दीदी
‘मेरी परदादी को भूत…’, सैफ के महल पर भूतों का काला साया, रातों-रात भागने को मजबूर हो गया था पटौदी खानदान, सोहा अली खान के खुलासे से कांप गया बॉलीवुड
‘मेरी परदादी को भूत…’, सैफ के महल पर भूतों का काला साया, रातों-रात भागने को मजबूर हो गया था पटौदी खानदान, सोहा अली खान के खुलासे से कांप गया बॉलीवुड
बांग्लादेश नहीं…मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए इस देश से भर-भर के आया पैसा, 3 महीने पहले से रची गई साजिश, खुलासे के बाद मचा हंगामा
बांग्लादेश नहीं…मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए इस देश से भर-भर के आया पैसा, 3 महीने पहले से रची गई साजिश, खुलासे के बाद मचा हंगामा
Advertisement · Scroll to continue