Hindi News / Madhya Pradesh / Cm Mohan Yadav Bjp Government Will Be Formed In Delhi Cm Mohan Yadav Expressed Confidence On Exit Polls

दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार…CM मोहन यादव ने एग्जिट पोल पर जताया भरोसा

India News (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते […]

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों के कारण जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।

प्रधानमंत्री ने जीता जनता का दिल

डॉ. मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से देश के विकास के लिए काम किया और जनता का दिल जीता, उसी के बल पर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव हमारे पक्ष में रहेगा।” मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों के गलत नीतियों के कारण दिल्ली की दुर्दशा हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

सरकारी एम्बुलेंस में मरीज नहीं निकली ऐसी चीज, देख लोग रह गए हैरान, डर के भाग खड़ा हुआ ड्राइवर

CM Mohan Yadav

MP बिजली विभाग ने निकली 2573 पदों पर बंपर भर्ती, इस तरीके से करे अवदान…

बीजेपी सरकार बनते ही विकाश होगा तेज

CM यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा। “हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करना और दिल्ली को एक विकसित और सुरक्षित शहर बनाना है,” उन्होंने कहा। भाजपा नेताओं में एग्जिट पोल के नतीजों के बाद उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ता भी इस दावे के समर्थन में अपनी तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही जनता के सभी लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।

भाजपा को अपनी जीत पर पूरा भरोसा

आने वाले 8 फरवरी को चुनाव परिणाम सामने आएंगे, लेकिन भाजपा को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। अब देखना यह है कि जनता ने किसे दिल्ली की कमान सौंपी है।

बेनामी संपत्ति मामले में जांच तेज, सौरभ शर्मा से फिर हो सकती है ED की पूछताछ

Tags:

CM Mohan Yadav
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue