होम / MP News: मध्य प्रदेश में अजगर ने जिंदा शियार को निगला! हैरान कर देगा Video

MP News: मध्य प्रदेश में अजगर ने जिंदा शियार को निगला! हैरान कर देगा Video

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : October 26, 2024, 8:09 pm IST
ADVERTISEMENT
MP News: मध्य प्रदेश में अजगर ने जिंदा शियार को निगला! हैरान कर देगा Video

MP News

India News(इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक अजगर द्वारा सियार का शिकार करने का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजगर एक जिंदा सियार को निगलता हुआ नजर आ रहा है,

वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल

जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए, कुछ लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन का बताया जा रहा है। बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर क्षेत्र के सलैया गांव के पास यह अजगर देखा गया। यह अजगर उस वक्त देखा गया जब वो सियार को पूरी तरह निगल रहा था।

अधिकारियों को भीड़ जमा होने की सूचना

जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। लोग हैरानी से अजगर को शिकार करते हुए देख रहे थे। इसी बीच अधिकारियों को भीड़ जमा होने की सूचना मिलती है। वो तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचते हैं और लोगों को वहां से हटाने की कोशिश शुरू कर देते हैं। साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से दूर रहने की हिदायत दी।

इसके अलावा अधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से वहां कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। सियार को निगलने के बाद अजगर जंगल की ओर चला गया। वहीं  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पीके वर्मा ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज का वीडियो है यहां सियार को अजगर ने निगल लिया।

MP News: कॉलेज की छत पर चल रही थी आशिकी, परिवार वालों ने रंगो हाथ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को पकड़ा

इजरायल के एयरस्ट्राइक के बाद एक और हमले से दहला ईरान, मारे गए 10 जवान, जानिए इसके पीछे किसका हाथ?

 

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT