Hindi News / Madhya Pradesh / Mp News Woman Dies By Drowning In Well Children Cry Badly

MP News: कुएं में डूबकर महिला की मौत , बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News:  MP के उमरिया में इंदवार थाना अंतर्गत गांव हरदी के डोंगरिया टोला में करीब 36 साल सावित्री पति मुकेश केवट का शव शंकर मंदिर के करीब गहरे कुएं में पड़ा मिला है। आपको बता दें कि मृत महिला सुबह घर से नहाने आदि के लिए नजदीकी कुआं में गई […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News:  MP के उमरिया में इंदवार थाना अंतर्गत गांव हरदी के डोंगरिया टोला में करीब 36 साल सावित्री पति मुकेश केवट का शव शंकर मंदिर के करीब गहरे कुएं में पड़ा मिला है। आपको बता दें कि मृत महिला सुबह घर से नहाने आदि के लिए नजदीकी कुआं में गई थी। आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला कुएं में गिरी और उसकी मृत्यु हो गई।

महिला को बाहर निकाला गया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के कुछ देर में ही गांव की कुछ अन्य महिलाएं भी नहाने आदि के लिए कुएं में गई। वहां मृत महिला के कपड़े आदि रखे हुए थे, परंतु महिला के न होने की वजह से अनहोनी के अंदेशे में कुएं में देखी, जिसके बाद इस बात की खबर गांव वालो को मिली। बाद में गांव वालो की सहायता से महिला को बाहर निकाला गया है।

खंडवा में दर्दनाक हादसा, कुएं में ये काम करने उतरे 8 लोगों की चली गई जान, मचा कोहराम

आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे

आपको बता दें कि दुर्भाग्य से महिला की मृत्यु हो गई। प्राथमिक दृष्ट्या पूरा मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और आवश्यक कार्रवाई की है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतिका मिरगी बीमारी से ग्रस्त रही है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिवार जनों का रो-रो कर भी बुरा हाल है। मृतिका के 2 पुत्र है। घटना के बाद से ही इन मासूमों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे है।

Indore: कांग्रेस नेताओं ने निकाली किसान न्याय यात्रा, ट्रैक्टर की नो इंट्री

Tags:

Breaking India NewsIndia newslatest india newsMPMP newstoday india newsumariaUmaria news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue