<

मैंने तेरी मां का… जिद्दी बछड़े को खींचती, डांट लगाती छोटी बच्ची, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्ची और बछड़े की जिद और बच्ची की बातें लोगों का दिल जीत रही है. लोग इस वीडियो को अपने बचपन से जोड़ रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे बच्चों की खूबसूरत सी वीडियो वायरल होती हैं, जो लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला देती हैं. उनकी मासूमियत भरी बातें और शरारत दिल जीत लेते हैं. उनकी ऐसी बातों से पता चलता है कि वे कितने मासूम हैं. वे बिना झिझक और झुंझलाहट के अपनी बात मजबूती से रखते हैं. वे अक्सर जानवरों के साथ भी ऐसी मासूमियत वाली हरकतें करते हैं कि वो छा जाते हैं. ऐसी ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची की मासूमियत और उसकी बातें लोगों का दिल जीत रही हैं. ये वीडियो आपको आपके बचपन की यादों में पहुंचा देगा. 

बच्ची और बछड़े की जिद

ये वीडियो उत्तर भारत का बताया जा रहा है, जहां एक 5-6 साल की बच्ची भैंस के एक बच्चे को रस्सी से पकड़कर खींच रही है. वो अपनी पूरी ताकत लगा देती है लेकिन बछड़ा जिद में खड़ा हुआ है और वो एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाता है. ये सोचने और देखने में तो बिल्कुल साधारण सी बात है लेकिन बच्ची ने जो कहा वो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा.

‘मैंने भी तेरी मां का दूध…’

कई बार बछड़े को रस्से से खींचने की कोशिश करने पर जब वो हिला भी नहीं, तो बच्ची ने उसे वहां से ले जाने की जिद पकड़ ली. उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे देखा और खींचते हुए तेजी से कहती है कि जितना जोर लगाना है लगा ले, मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है.

तेजी से वायरल हो रही वीडियो

ये वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया और इसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है. ये इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक, एक्स और यूट्यूब समेत तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया. जिसने भी बच्ची का वीडियो देखा और उसकी बातें सुनीं उन्हें ये काफी मासूमियत भरी और कॉन्फिडेंस भरी नजर आईं. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर इसे अपने बचपन से जोड़ लिया. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: viral Video

Recent Posts

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST