Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Viral Video: 7 समंदर पार से आई रशियन बहू, पाकिस्तानी शौहर के साथ ऐसे बिता रही जिंदगी, सोशल मीडिया पर सुनाई दास्तां

Viral Video: 7 समंदर पार से आई रशियन बहू, पाकिस्तानी शौहर के साथ ऐसे बिता रही जिंदगी, सोशल मीडिया पर सुनाई दास्तां

सोशल मीडिया पर एक रशियन महिला की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो पाकिस्तानी से शादी करने के बाद अपना डेली रुटीन शेयर करती नजर आ रही है. महिला के वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट की लाइन लगा दी है. कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करने की कोशिश भी की है.

Written By:
Last Updated: 2026-05-09 15:20:35

Mobile Ads 1x1

इन दिनों सोशल मीडिया पर रशियन ब्लॉगर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बता रही हैं कि पाकिस्तान आने के बाद उनकी लाइफस्टाइल में क्या-क्या चेंज आए हैं. अपने वीडियो में रशियन महिला बता रही है कि उन्हें पाकिस्तानी युवक से प्रेम हुआ, जिसके बाद वो अपने बच्चे के साथ पाकिस्तान शिफ्ट हो गईं. इस वीडियो में रशियन महिला अपनी लाइफस्टाइल शेयर कर रही है और बता रही हैं कि परदेश में उनका दिन कैसे बीतता है. इस वायरल वीडियो पर कुछ लोग महिला की सराहनe कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने ट्रोलिंग भी की है.

पाकिस्तानी से प्यार, फिर शादी

रशियन महिला का नाम वलेरिया सिराज बताया जा रहा है, जिनकी मुलाकात रूस के मॉस्को में एक पाकिस्तानी युवक से हुई. मीटिंग प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली. वलेरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट बॉर्डर लैस प्यार पर बताया कि प्यार की खातिर उन्होंने इस्लाम कबूल और पाकिस्तान शिफ्ट होकर अपनी बेटी की जिम्मेदारी और घर संभाल रही हैं.

शेयर किया डेली रुटीन

अक्सर लोगों के मन में पाकिस्तान को लेकर एक गरीब देश की छवि उभरती है, लेकिन वलेरिया सिराज के व्लॉग में ऐसा नहीं है. उन्होंने बताया कि उनके पति एक संपन्न परिवार से हैं और वो अब एक कंप्लीट हाउसवाइफ बन गई हैं. अपने वीडियो में वलेरिया सूट पहने हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में पहले अपनी बेटी को नाश्ता कराती हैं, फिर मार्केट से राशन खरीदने के लिए तैयार होकर जाती हैं. दोपहर में लंच, घर की सफाई और कपड़े भी धोती नजर आ रही हैं.

लोगों ने की तारीफ

रशियन महिला वलेरिया सिराज की इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए गए हैं. जाहिर है कि क्रॉस कल्चर मैरिज में एडजस्ट करना आसान नहीं, लेकिन पाकिस्तानी गर्मी में मेहनत करती महिला को देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग नई संस्कृति, भाषा और खान-पान में ढलने की कोशिश करते देखकर इंप्रैस हो रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. कुल-मिलाकर रशियन महिला के प्यार की कहानी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है.  

ये भी पढ़ें:- सिर्फ पानी से प्यास नहीं बुझेगी! गर्मी से जंग जीतने के लिए बनाएं ‘समर सर्वाइवल किट’, बॉडी रहेगी सुपर-हाइड्रेटेड

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS