Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > जयमाला के बाद दुल्हन ने लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख दूल्हे ने पीट लिया माथा! वीडियो वायरल

जयमाला के बाद दुल्हन ने लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख दूल्हे ने पीट लिया माथा! वीडियो वायरल

Bride Dance Viral Video: दुल्हन अपनी ही शादी में स्टेज पर ऐसा डांस करती है कि सब हैरान हो जाते हैं. दूल्हा भी जब डांस देखता है, तो वह हक्का बक्का हो जाता है. ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-05 14:59:18

Mobile Ads 1x1

Bride Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो आपका ध्यान खींच लेते हैं. इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन स्टेज पर जोरदार डांस करती है. दुल्हन इतनी जोर से अपनी कमर लचकाती है कि वहां आए बाराती-घराती उसे देखते रह जाते हैं. देखें वायरल वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी का दिलचस्प नज़ारा देखने को मिल रहा है. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद हैं, तभी दुल्हन अपने जबरदस्त डांस से सबका ध्यान खींच लेती है. वह भोजपुरी गाने पर पूरे जोश के साथ कमर लचकाते हुए डांस करती नजर आती है. वहीं दूल्हे का रिएक्शन थोड़ा अलग दिखाई देता है. वह जैसे डांस देखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा हो, कभी फोन निकालकर उसमें व्यस्त हो जाता है तो कभी इधर-उधर देखने लगता है. ऐसा भी लगता है कि आसपास मौजूद लोग उसे दुल्हन के साथ डांस करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह इसमें शामिल होने से मना कर देता है.

क्या बोले रहे नेटिजंस?

ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘मैं पुरुष समाज के ओर से खुद को 100 कोड़े मरने की घोषणा करता हूं.’ वहीं एक ने कहा, ‘दूल्हा तो पहले ही दिन सहम गया है. ट्रेलर ही इतना खतरनाक है तो पूरी फिल्म में क्या होगा अब.’ एक अन्य यूजर्स ने कहा कि वह पहले से तैयारी करके आई है. इसके अलावा अन्य लोग कह रहे हैं कि दुल्हन का कॉन्फिडेंस देखने लायक है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि दुल्हा भी देखकर हैरान रह गया. 

यह खबर भी पढ़ें: जब महिलाओं ने उठाया मोर्चा: इटावा के गांव में शराब की दुकान पर धावा, लाखों की बोतलें तोड़ीं—‘गांव से हटाओ ये जहर’ की गूंज!

MORE NEWS