Caught on Camera: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कभी जानवरों की अजीबोगरीब हरकतें लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं, तो कभी उनका ऐसा रूप सामने आता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इन दिनों एक बंदर और छोटे से पप्पी का वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है. इसमें बंदर जिस तरह नन्हे पप्पी को अपनी गोद में संभालकर बैठा दिखाई देता है, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.
पप्पी को गोद में लेकर बैठा बंदर
वायरल वीडियो में एक बंदर पेड़ की ऊंची डाल पर बैठा नजर आता है. उसके हाथों में एक छोटा सा पप्पी है, जिसे उसने अपने सीने से लगा रखा है. बंदर पप्पी को इस तरह पकड़े हुए है, जैसे उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसी ने संभाल रखी हो. आसपास पेड़-पौधे और एक इमारत भी दिखाई देती है. पेड़ की ऊंचाई पर बंदर की गोद में बैठे पप्पी का यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो देखकर कई लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बंदर ने पप्पी को अपने पास क्यों रखा हुआ है.
पप्पी को बचाने का दावा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बंदर पप्पी को बचाने के लिए उसे अपने साथ लेकर पेड़ से नीचे उतरा. कई यूजर्स इसे बेजुबान जानवरों के बीच अपनापन और मदद की भावना से जोड़कर देख रहे हैं. छोटे से पप्पी को गोद में संभाले बंदर का अंदाज लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है.
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बंदर भाई ने तो रेस्क्यू टीम की नौकरी ही संभाल ली.’ दूसरे ने मजाक में कहा कि पप्पी को अपना पर्सनल बॉडीगार्ड मिल गया है. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई, इंसानों को भी कुछ सिखा दो.’ कुछ लोगों ने बंदर को असली हीरो बताया, तो कुछ ने कहा कि पप्पी को ऐसा सिक्योरिटी गार्ड मिला है, जिसकी कोई फीस भी नहीं देनी पड़ेगी. फिलहाल यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bhabhi Dance: खूबसूरत भाभी ने किया कमरतोड़ डांस, देखने वाले रह गए हैरान; लोग बोले- वन्स मोर