Dating App Scam: कोलकाता के रानीकुठी इलाके में एक युवक अपनी ऑनलाइन क्रश से मिलने बड़े अरमानों के साथ पहुंचा था. चैटिंग के दौरान सब कुछ काफी अच्छा चल रहा था, इसलिए जब लड़की ने खुद एक ‘कपल कैफे’ में मिलने का प्लान बनाया, तो उसने बिना ज्यादा सोचे हां कर दी.कैफे में मुलाकात भी किसी फिल्मी सीन जैसी लगी.लड़के को लग रहा था कि शायद ये मुलाकात कुछ खास मोड़ ले सकती है. लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि ये रोमांटिक डेट असल में एक जाल है.
कुछ देर बाद जब वेटर बिल लेकर आया, तो लड़के के चेहरे का रंग ही उड़ गया. टेबल पर रखा बिल करीब 8500 रुपये का था, जबकि उन्होंने इतनी महंगी चीजें ऑर्डर भी नहीं की थीं.उसने तुरंत इस पर सवाल उठाया, लेकिन मामला वहीं से बिगड़ गया.
कैफे स्टाफ ने घेरा, लड़की हुई गायब
जैसे ही लड़के ने विरोध किया, कैफे के कर्मचारी उसके आसपास जमा हो गए और दबाव बनाने लगे कि बिल भरना ही पड़ेगा. सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि जो लड़की अभी तक उसके साथ बैठी हंस-बोल रही थी, वही चुपचाप वहां से निकल गई.उसी वक्त लड़के को समझ आ गया कि ये पूरी सेटिंग पहले से ही तय थी.
बिल में जोड़ दी गईं फर्जी चीजें
बाद में जब उसने ध्यान से बिल देखा, तो उसमें कई ऐसी चीजें शामिल थीं जो उन्होंने मंगवाई ही नहीं थीं. साफ था कि उसे फंसाकर ज्यादा पैसे वसूले गए थे.
इंटरनेट पर वायरल हुआ मामला
इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर स्कैम बता रहे हैं. कई यूजर्स ने चेतावनी दी कि डेटिंग ऐप के जरिए ऐसे जाल तेजी से फैल रहे हैं.जानकारों का मानना है कि ये कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक संगठित तरीका है, जहां कुछ कैफे और लड़कियां मिलकर लोगों को फंसाते हैं.
A boy has a conversation with a girl on the Bumble dating app.
The girl calls him to meet at the Couple Cafe Zone near Ranikuthi in Kolkata.
Together, they ordered two coffees and a hookah, but later the boy was handed a huge bill of ₹8500.
The cafe staff surrounded the… pic.twitter.com/02Q7D4GPSB
— Bharat Mata ke Sewak (@CountryGulshan) April 10, 2026