Rat Fight Viral Video: एक्स पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर दिल्ली की गली में दो चूहों की लड़ाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे नजर आते हैं. इस अजीब नजारे को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं कुछ लोग इसे “ऑफलाइन एंटरटेनमेंट” और पल भर की खुशी बता रहे हैं तो वहीं अन्य लोग इसे बेरोजगारी और शहर की गंदगी से जोड़कर आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
चूहों की लड़ाई देखने जुटी भीड़
Rat Fight Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी गली के मोड़ पर अचानक एंटरटेनमेंट का ऐसा मंजर बन सकता है, जिसे देखकर सैकड़ों लोग जुट जाएं? दिल्ली की एक कथित गली से सामने आए वायरल वीडियो ने कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया है जहां लोग किसी मैच या शो के लिए नहीं, बल्कि दो चूहों की लड़ाई देखने के लिए इकट्ठा हो गए ये अजीब लेकिन हैरान कर देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वायरल वीडियो सामने आया है.इस 34 सेकंड के क्लिप में कथित तौर पर दिल्ली की एक गली में करीब 100 लोगों की भीड़ दो चूहों की लड़ाई देखने के लिए इकट्ठा नजर आ रही है. वीडियो 30 मार्च 2026 को अपलोड की गई 34 सेकंड की इस क्लिप में कुछ जवान लड़के आधे घेरे में खड़े हैं जो कूड़े और प्लास्टिक कचरे के ढेर के बीच चूहों के इस अजीब ‘मुकाबले’ को मोबाइल में रिकॉर्ड करते और उसे इंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में रात का दृश्य दिखाई देता है जहां एक संकरी गली में कूड़े-कचरे और प्लास्टिक के ढेर के बीच दो चूहे आपस में लड़ते नजर आते हैं. पास ही एक पुराना जूता पड़ा हुआ है और बैकग्राउंड में टूटी दीवार व एक हरा बोर्ड दिखता है. वीडियो पर “Men will be men” और “Peak male content” जैसे टेक्स्ट भी लिखे हुए हैं, जो इसे और वायरल बना रहे हैं.
इस वीडियो को वायरल होने के बाद लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रीया दे रहे हैं. बहुत सारे लोगों ने इस बेरोजगारी से जोड़ा. एक यूजर ने लिखा ‘बेरोज़गारी यार…सोशल मीडिया भी डरावना है…लोग ऑफ़लाइन खुशी ढूंढते हैं…’. इसी के जवाब में एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘जो लोग बेरोज़गारी वाला मजाक करके कूल दिखने की कोशिश कर रहे हैं यार अपनी ज़िंदगी के 2 मिनट खुशी के पल जीकर तुम कितना पैसा और समय बर्बाद कर सकते हो? और दूसरी बात तुम अभी इसे स्क्रॉल कर रहे हो तुम्हें पक्का पता है कि तुम उनसे ज़्यादा नौकरीपेशा या बहुत ज़्यादा अमीर हो?
Walking Or Running: हर कोई अपने आप को फिट रहना चाहता है, लेकिन सही वर्कआउट…
Realme 16 5G vs Xiaomi Poco X8 Pro भी काफी किफायती और वैल्यू फॉर मनी…
अगर आप किसी स्पोर्ट्स बाइक को लेना चाहते थे तो अब यह एक अच्छा मौका…
UPPSC Result Success Story: सीमित साधनों और कठिन पारिवारिक हालात के बावजूद यूपी के एक…
IPL 2026 Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में कल खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर को…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर पेट्रोल और डीजल की…