<

इसे कहते हैं Valentine Week Special, जब मेट्रो स्टेशन पर हुई सगाई, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वीडियो को देखने के बाद एक बात साफ है कि साधारण सी जगह भी रोमांस के केंद्र (Center of romance) में बदल सकती है.

Engagement at a Metro Station: आप में से कई लोगों ने मेट्रो स्टेशन पर ज्यादातर लड़ाई-झगड़े या फिर भीड़भाड़, भागदौड़ की कई वीडियो या तस्वीरें तो ज़रूर देखी होगा. लेकिन, इस बार का मामला जरा हटकर है. हाल ही में एक मेट्रो स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़ना न भूलें. 

भीड़ के बीच कर दिया प्रपोज़

वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्री अपनी ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन,  तभी अचानक एक युवक घुटनों के बल बैठ गया और अपनी साथी को रिंग प्रपोज़ कर दिया. पहले तो लड़की और आसपास के लोग हैरान रह गए, लेकिन जैसे ही लड़की ने “हाँ” कहा, पूरा स्टेशन तालियों की गूंज से भर गया. मानो ऐला लग रहा था सभी इसी खास पल का इंतजार कर रहें हों. 

आखिर क्यों खास था यह सुहाना पल?

यह पल इसलिए भी बेहद ही खास था क्योंकि यह पूरी तरह से हैरान करने वाला था साथ ही दिल जीतने वाला भी था. यात्रा की थकान और रोज़मर्रा की ऊब के बीच यह घटना किसी ताज़ी हवा के झोंके की तरह देखने को मिली. मेट्रो स्टोशन पर मौजूद सभी यात्रियों ने अपने फोन निकालकर इस पल को कैद करना शुरू कर दिया, जिससे यह कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लग गया.

यहां देखें वायरल वीडियो

यात्रा की परेशानी बनाम खूबसूरत यादें

मेट्रो में ज्यादातर तकनीकी खराबी, भीड़ या देरी की वजह से यात्री परेशान रहते हैं. लेकिन इस जोड़े ने यह दिखाया कि कैसे एक साधारण सार्वजनिक स्थान को भी रोमांस के केंद्र में पूरी तरह से बदला जा सकता है. तो वहीं, दूसरी तरफ नेटिज़न्स इस वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते दे रहे हैं. जिसपर कुछ लोगों ने इसे मेट्रो मैजिक और मॉडर्न लव स्टोरी बताया है. 

हालांकि, कुछ लोगों ने सार्वजनिक सुरक्षा और मेट्रो नियमों को लेकर भी चर्चा की, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से सहमत हैं कि इस छोटी सी खुशी ने हज़ारों अजनबियों के चेहरे पर एक मुस्कान लाने का काम किया है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

लौकी-तुरई मांग-मांगकर खाएंगे! नोट कर लें हेल्थ बेनिफिट वाली ये लाजवाब डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…

Last Updated: May 22, 2026 11:10:34 IST

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST