<

GPS ने दिया धोखा, ब्रिटेन में पानी में फंसी अमेजन डिलीवरी वैन, वाहन छोड़कर ड्राइवर ने बचाई अपनी जान

ब्रिटेन के एसेक्स इलाके में एक अमेजन डिलीवरी ड्राइवर ने GPS के निर्देशों का अंधा पालन करते हुए अपनी वैन को खतरनाक ब्रूमवे पथ पर चला दिया, जहां वो ज्वार के बढ़ते पानी में फंस गई.

अगर आप भी रास्ते के लिए जीपीएस को फॉलो करते हैं तो सावधान हो जाइये. जरूरी नहीं कि जिस जीपीएस पर आप इतना भरोसा कर रहे हैं, वो आपको सही मंजिल पर पहुंचाए. इंग्लैंड में एक अमेजन वैन ड्राइवर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है. एसेक्स इलाके में एक अमेजन ड्राइवर ने GPS के निर्देशों का अंधा पालन करते हुए अपनी वैन को खतरनाक ब्रूमवे पथ पर चला दिया, जहां ज्वार के बढ़ते पानी में यह फंस गई. 
यह घटना 15 फरवरी 2026 को ग्रेट वेकरिंग क्षेत्र में हुई, जब ड्राइवर फाउलनेस आइलैंड पर पार्सल डिलीवर करने जा रहा था. बता दें कि ब्रूमवे को “ब्रिटेन का सबसे खतरनाक पैदल पथ” कहा जाता है, जो 600 साल पुराना 6 मील लंबा मार्ग है और थेम्स एस्टुरी के कीचड़ भरे इलाके से गुजरता है. 

GPS ने दिखाया गलत रास्ता

अमेजन वैन ड्राइवर जो पार्सल लेकर जा रहा था, जीपीएस को फॉलो करते हुए आगे बढ़ा. जब उसने वेकरिंग स्टेयर्स से ब्रूमवे पर प्रवेश किया, तब उसका दिमाग ठनका. लेकिन तब तक ज्वार बढ़ने से वैन कीचड़ और समुद्री पानी में धंस चुकी थी. ड्राइवर ने समय रहते खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और अमेजन को इसकी सूचना दी. HM कोस्टगार्ड साउथएंड को इसका अलर्ट मिला, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद  अमेजन ने स्थानीय किसान की मदद से दोपहर में वाहन को निकालने की व्यवस्था की, और कोस्टगार्ड की निगरानी में वैन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. 

ब्रूमवे का खतरनाक इतिहास

यह पथ मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के हथियार परीक्षण स्थल फाउलनेस आइलैंड से जुड़ा है. यह क्षेत्र वाहनों के लिए प्रतिबंधित होने के बावजूद GPS ने ड्राइवर को गुमराह किया. स्थानीय परिषद के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि यहां 100 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, हालांकि आखिरी मौत 1919 की दर्ज है. ज्वार के समय पूरा रास्ता पानी में डूब जाता है, और केवल गाइड के साथ पैदल चलने की सलाह दी जाती है. सही रास्ता क्वाइनेटिक सिक्योरिटी कार्यालय के बाएं बैरियर से होकर जाता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने पर नेटिजेंस ने ड्राइवर की आलोचना की. कइयों ने कहा, “पानी दिखने पर भी GPS पर भरोसा करना बेवकूफी है.” वहीं कुछ ने कमेंट किया, “कॉमन सेंस काम आना चाहिए था.” एक यूजर ने कहा, “पानी देखकर किसी को तो थोड़ी देर में ही सही, समझ आ जानी चाहिए थी.” एक और यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, “इसीलिए मैंने सैटेलाइट नेविगेशन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया. सालों पहले, हीथ्रो जाते समय, मैं एक होटल जा रहा था जहाँ मुझे एक रात रुकना था. जब मैं एक गोलचक्कर से गुज़र रहा था और होटल खेतों के पार दिखाई दे रहा था, तभी मेरे सैटेलाइट नेविगेशन ने मुझे खेत के बीच से होकर जाने का संकेत दिया. तब से मैंने इसका इस्तेमाल नहीं किया!”

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST