Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी शादी में जोरदार डांस करता दिख रहा है. डांस को देख सिर्फ दुल्हन ही नहीं, बल्कि सभी बाराती हैरान हो जाते हैं.
दूल्हे ने अपनी शादी पर किया जोरदार डांस
शादियों में अक्सर दूल्हे और दुल्हन के दोस्तों को जोरदार डांस करते देखा जाता है. लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा अपनी शादी पर ऐसा डांस करता है कि दुल्हन भी हैरान हो जाती हैं. उसके डांस ने अन्य लोगों के अंदर भी जोश भर दिया और सभी नाचने लगे. अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो राह है.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि दूल्हा सड़क पर अपनी शादी में जोश से नाचता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दुल्हन उसके बगल में मुस्कुराती हुई खड़ी है. दूल्हे ने गहरे नीले रंग का सूट पहना हुआ है और उसके गले में फूलों की माला और सिर पर साफा है. उसने अपने हाथ हवा में लहराए और जोश से नाचने लगा. वहीं शादी के जोड़े में खड़ी दुल्हन अपने पति को बस देखती रही. फिर आगे वीडियो में दिखात है कि भीड़ में से कुछ लोगों ने दुल्हन को दूल्हे के पास नाचने के लिए उकसाया, लेकिन वह झिझकती रही. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘नाच ये रहे हैं और शर्म मुझे आ रही है.’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘आदमी के अंदर का आत्मविश्वास गजब का है.’ एक ने मजाक में लिखा, ‘जब मेरे दोस्त की परिवार वाले शादी करा दें, तो उसका रिएक्शन ऐसा ही होगा.’ इसके अलावा कुछ ने कहा कि इसमें क्या दिक्कत है वो खुश है तो.
एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दूल्हा डांस कर रहा है और अपनी दुल्हन को भी नाचने के लिए मजबूर कर रहा है. हालांकि, लड़की बार-बार मना करती है, लेकिन दूल्हा जोरदार डांस करता नजर आता है.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…