Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > ऐसी रस्म पहले नहीं देखी होगी! हल्दी में बीयर पीकर टन हुई दुल्हन, वीडियो देख लोग बोले- ‘सास-ससुर तो ऐसी बहू पाकर…’

ऐसी रस्म पहले नहीं देखी होगी! हल्दी में बीयर पीकर टन हुई दुल्हन, वीडियो देख लोग बोले- ‘सास-ससुर तो ऐसी बहू पाकर…’

Haldi Ceremony Viral Video: शादी से पहले हल्दी की रस्म होती है. दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरती को निखारने और शादी में उन्हें और भी सुंदर दिखाने के लिए उनके शरीर पर हल्दी लगाई जाती है.  इसी माहौल के बीच, हल्दी की रस्म का एक अजीबोगरीब वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-27 23:36:57

Mobile Ads 1x1
Haldi Ceremony Bride Drinking Beer: भारत में इस वक्त शादी का सीजन चल रहा है. शादी से पहले हल्दी की रस्म होती है. दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरती को निखारने और शादी में उन्हें और भी सुंदर दिखाने के लिए उनके शरीर पर हल्दी लगाई जाती है.  इसी माहौल के बीच, हल्दी की रस्म का एक अजीबोगरीब वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है.
 
इस हल्दी की रस्म में दूल्हा और दुल्हन एक साथ बीयर पीते हुए नजर आ रहे हैं. असल में, दोनों के बीच एक मुकाबला चल रहा है कि कौन सबसे तेज़ी से बीयर की पूरी बोतल खत्म कर सकता है. इस वीडियो को देखकर कई इंटरनेट यूज़र्स हैरान रह गए हैं.
 
वायरल वीडियो में क्या दिखा?

यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक जोड़ा हल्दी की रस्म के दौरान तेज़ी से बीयर पीने का मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहा है. यह साफ है कि इस मुकाबले को दुल्हन ने जीता है.

View this post on Instagram

A post shared by Wedding Special By SRISHTI (@brides_special)

वहीं जो मेहमान साथ है वह इस चीज का आनंद उठाते हुए तालियां बजा रहें है. जैसे की कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली गई हो. दुल्हन दूल्हे की बोतल खत्म होने से पहले ही अपनी बोतल खाली कर देती है. 
 
वायरल वीडियो देख क्या है यूजर्स का रिएक्शन?

इंटरनेट यूज़र्स इस वीडियो पर अलग-अलग, और कभी-कभी अजीबोगरीब, प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इस जोड़े का मज़ाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ लोग इस बात का डर ज़ाहिर कर रहे हैं कि इस तरह के काम भारतीय संस्कृति के लिए खतरा बन सकते हैं.
 
एक यूजर लिखता है कि पीने के बाद अब असली डांस देखो इनका नॉन स्टॉप. दूसरा यूजर लिखता है कि हद है हल्दी में तो पंडित जी आते हैं…या 5 लड़कियां आ के पहले हल्दी की रस्म करती हैं उसके बाद पूरी फैमिली मेंबर्स. तीसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि सास-ससुर तो ऐसी बहू पाकर धन्य हो गए.

MORE NEWS