<

हमने नॉर्मल कपड़े पहने थे, फिर भी वो… सड़क के बीचोंबीच कंटेंट क्रिएटर के साथ जो हुआ, वो देखकर खौल उठेगा आपका भी खून!

वीडियो पोस्ट करते हुए कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि कैसे वो जयपुर की सड़कों पर ट्रेवल करते टाइम साइलेंट ईव टीजिंग का शिकार हुईं. वीडियो में ऑटो सवार चालक और बाकी यात्रियों को घूरते और इशारे करते हुए देख सकते हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑटो चालक के साथ-साथ साथ बैठे सभी पुरुष वीडियो में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और स्माइल करते नजर आ रहे हैं. दिखने में तो ये वीडियो शायद सामान्य लगे, लेकिन इसके पीछे की कहानी बेहद हैरान कर देने वाली है. इस वीडियो को दर्शना दास नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने पोस्ट किया है, जिससे जयपुर की सड़कों पर बढ़ती महिला असुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है मामला?

इंटरनेट पर वायरल वीडियो darshanaa.das_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई है,जिसमें कंटेंट क्रिएटर लिखती हैं कि कुछ पुरुषों को पता ही नहीं होता कि वो अपनी हरकतों से महिलाओं को कितनी अनकंफर्टेबल फील करा देते हैं. इस वीडियो को जयपुर की एक सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें भारी ट्रैफिक के बीच एक ऑटो में बैठे पुरुष महिलाओं के साथ गलत हरकतें करते नजर आ रहे हैं.

महिला ने सुनाई आपबीती

अपनी स्टोरी शेयर करते हुए कंटेंट क्रिएटर लिखती हैं कि मैं और मेरी सहेलियां रोज की तरह ऑटो में सफर कर रही थीं. हमने एक दम सामान्य कपड़े भी पहने थे. मैंने जींस और टॉप पहना था, मेरी एक सहेली ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट और दूसरी सहेली कुर्ता पहना हुआ था. शुरुआत में हमें कुछ गड़बड़ लगी. धीरे-धीरे पता चला कि आस-पास बैठे कुछ पुरुष लगातार हमें घूर रहे थे. सिर्फ़ घूर ही नहीं रहे थे. वे हमारी तरफ़ इशारा कर रहे थे. एक-दूसरे को देखकर हंस रहे थे और कमेंट पास कर रहे थे.

सड़क के बीचोंबीच की छेड़छाड़

महिला बताती है कि हमें धीरे-धीरे फील हुआ कि एक या दो लोग नहीं, बल्कि ऑटो में बैठे सभी पुरुष गलत व्यवहार कर रहे थे. इनमें से एक तो ऐसी प्रतिक्रिया दे रहा था कि हमें अनकंफर्टेबल फील होने लगा. पहले तो हमने इग्नोर कर दिया, क्योंकि हम महिलाएं ये सब सहने की आदि हो जाती हैं.दूसरों को बोलने के बजाए खुद ही इग्नोर कर देती हैं, ताकि सब अपने आप बंद हो जाए, लेकिन हमारे नजरअंदाज करने के बावजूद कमेंट, घूरना, हंसना और इशारेबाजी चालू थी.

चुपचाप रिकॉर्ड किए नजारे

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में महिला लिखती है कि जब ये सब कुछ बंद नहीं हुआ तो हमने ये सारी घटना चुपचाप कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, क्योंकि उन्हें पता चल जाता कि रिकॉर्डिंग हो रही है तो कुछ बुरा भी हो सकता था. एक समय के बाद पुरुषों को पता चला कि हम सब रिकॉर्ड कर रहे हैं, लेकिन फिर भी सभी पुरुष बेशर्मी के साथ हंसते और गलत नजरों से घूरते रहे.

दिन के उजाले में हुई घटना

महिला बताती है कि ये सभी घटनाएं दिन के उजाले में चल रही थीं. हमारे चारों तरफ लोग थे, लेकिन हैरानी इस बात की थी कि पुरुषों को जरा सी भी झिझक या अहसास नहीं था कि हमें खराब लग रहा है. महिला ने आगे लिखा कि मुझे ये सोचकर बड़ा ताज्जुब हुआ कि ये सब कितना कॉमन हो चुका है. पुरुषों में इतनी हिम्मत कहां से आ जाती है कि वो महिलाओं को परेशान करने लगते हैं. वैसे तो ये कुछ मिनटों की ही बात थी. जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हुआ, हम वहां से निकल गए, लेकिन ये पल काफी असुरक्षा से भरे और डराने वाले थे.

ये भी पढ़ें:- IIM ग्रेजुएट के साथ हुआ बड़ा Job Scam, सोशल मीडिया पर खुली कंपनी और एमडी की पोल; डूबे 75,000!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

कानूनी पचरे में फंसी धुरंधर-2, एसएसबी जवान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश; केंद्र सरकार करें जांच

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर…

Last Updated: May 23, 2026 15:27:44 IST

चलती बाइक के नीचे अचानक आया कुत्ता, फिर जो हुआ… वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: May 23, 2026 14:54:32 IST

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर साईं सुदर्शन का कब्जा, क्लासेन-ईशान भी रेस में, वैभव सूर्यवंशी कितना पीछे?

IPL 2026 Orange Cap: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में…

Last Updated: May 23, 2026 13:49:49 IST

रांची के मशहूर व्यवसायी लव भाटिया की मौत: खुदकुशी का अंदेशा, FSL टीम पड़ताल में जुटी

Ranchi Suicide News: रांची के बहुचर्चित व्यवसायी और कावेरी रेस्टोरेंट के प्रबंधक लव भाटिया की…

Last Updated: May 23, 2026 14:03:30 IST

Sakib Hussain: SRH के ‘अनजान’ गेंदबाज मचाया धमाल, IPL 2026 के 10 मैचों में रचा इतिहास

Sakib Hussain IPL Record: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने आईपीएल में बड़ा…

Last Updated: May 23, 2026 12:20:48 IST

ये सड़क है या फिल्म सेट? हाईवे पर दुल्हन बन स्टंट करती युवती पर भड़के लोग

Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…

Last Updated: May 22, 2026 19:40:51 IST