Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > IIM ग्रेजुएट के साथ हुआ बड़ा Job Scam, सोशल मीडिया पर खुली कंपनी और एमडी की पोल; डूबे 75,000!

IIM ग्रेजुएट के साथ हुआ बड़ा Job Scam, सोशल मीडिया पर खुली कंपनी और एमडी की पोल; डूबे 75,000!

एक चौंकाने वाला जॉब स्कैम सामने आया है, जहां आईआईएम ग्रेजुएट को फर्जी ऑफर लैटर देकर जॉइनिंग के लिए बुलाया लिया गया. ऑफिस बंद मिलने पर महिला ने संपर्क करने की कोशिश की और फिर वही हुआ फ्रॉड कंपनियां करती हैं.

Written By:
Last Updated: May 22, 2026 13:12:04 IST

Mobile Ads 1x1

ग्रेजुएशन के बाद ज्यादातर युवा जॉब की तलाश में लग जाते हैं. अपने शहर में जॉब लग जाए चांदी-चांदी, लेकिन दूसरे शहर में जॉब करने का अलग थ्रिल होता है. थोड़ा इमोशनल भी होता है, क्योंकि दोस्त, घर और यादें पीछे रह जाती हैं और सामने होता है भविष्य का वो सपना, जिसे अचीव करने का सपना वो बचपन से देख रहे थे. जॉइनिंग लैटर मिलते ही हजारों रुपये खर्च करके खुशी-खुशी नए शहर में जाते हैं, लेकिन वहां जाकर पता चलता है कि असल में न तो वहां ऑफिस है और न ही जॉब. फिर पता चलता है कि हमारे साथ स्कैम हो चुका है. सोशल मीडिया से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक आईआईएम ग्रेजुएट ने अपने साथ हुए फ्रॉड को जागरुकता के उद्देश्य से शेयर किया है.

क्या है पूरा मामला?

इस घटना की पूरी स्टोरी jacks smirking revenge नाम के X अकाउंट पर शेयर की गई है, जिसमें कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए गए हैं, जो आईआईएम ग्रेजुएट महिला के बताए जा रहे हैं. महिला ने कई हफ्ते ये सोचने में लगा दिए कि आप बीती लोगों को बतानी चाहिए या नहीं. फिर जागरुकता के उद्देश्य से शेयर करना ही सही समझा.

कैसे हुआ जॉब स्कैम?

इंटरनेट पर वायरल पोस्ट में महिला बताती हैं कि कैसे आईआईएम बोध गया से साल 2026 में ग्रेजुएट होने पर जॉब ऑफर हुई थी, ऑफर लैटर भी मिला और जॉइनिंग डेट भी बता दी गई. महिला काफी एक्साइटेड थी. अपनी जॉइनिंग के लिए काफी खर्चा किया, नए कपड़े और ट्रेवल आदि का इंतजाम किया और बैग पैक करके दिल्ली आ गई.

कैसे टूटा भरोसा?

महिला ने बताया कि वो दिल्ली रीलोकेट होने के लिए करीब 75,000 रुपये खर्च कर चुकी थी. 4 मई को जॉइनिंग डेट थी, इसलिए महिला तय समय पर बताए गए एड्रेस पर पहुंच गई. महिला बताती हैं कि ऑफिस पर ताले लगे थे. वहां खड़े होकर 2 घंटे वेट किया. जब कोई नहीं मिला तो महिला ने पुराने नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वही हुआ जो हर जॉब स्कैम के बाद होता है.

पहले जुलाई तक टाली जॉइनिंग

आईआईएम ग्रेजुएट ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसने ऑफिस से संपर्क करने के लिए कई कॉल और मैसेज भी किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर कुछ दिन बाद वहां से रिप्लाई आया कि ऑफिस आउट ऑफ लीज हो गया है, जिसे सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पहले महिला को झांसा दिया गया कि अभी इंप्लॉई आईडी जनरेट हो रही है, इसलिए 11 मई तक आप वर्क फ्रॉम होम कीजिए, लेकिन कुछ हफ्तों बाद एक और मेल ने होश उड़ा दिए, जिसमें लिखा था कि जुलाई से पहले आपकी जॉइनिंग नहीं कर सकते.

बॉस ने भी किया ब्लॉक

महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंपनी की डिटेल्स और बॉस का नाम भी मेंशन किया है. महिला ने लिखा है कि कोई विश्वास करके दूसरे शहर में जॉब जॉइन करने जाता है. कॉन्वर्सेशन भी काफी ऑनेस्ट होती हैं, लेकिन पता चलता है कि 75,000 रुपये खर्च हो चुके हैं और अभी तक जॉइनिंग के लिए टाल-मटोल की जा रही है.

महिला ने आगे लिखा है कि जो भी खर्चा हुआ है उसकी भरपाई के लिए पीआईबी इनश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ वीरेंद्र पांडे से संपर्क भी किया, लेकिन उन्होंने पहले कॉल नहीं उठाया. इसके बाद महिला को नंबर, ईमेल, सोशल मीडिया तक से ब्लॉक कर दिया.

ये भी पढ़ें:- नाली में पटका, सिर पर मारी लात… फिर भी एटा की शेरनी ने नहीं लूटने दिया पर्स, बदमाशों की सिट्टी-पिट्टी गुम!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS