<

भूत भगाने का बिजनेस! ये कंपनी करती है ‘हॉन्टेड’ घरों की सफाई, चार्ज जानकर रह जाएंगे दंग

Ajab Gajab News: क्या आपने कभी सुना है कि भूत भागने के लिए कंपनी भी होती है, अगर नहीं तो आज हम आपको इस अजीबो- गरीब खबर के बारे में बताने वाले है.

Japan Ghost Removal Company: दुनिया के हर कोने में भूत-प्रेत और आत्माओं की कहानियां सुनने को मिलती हैं. कुछ लोग इन्हें कल्पना मानते हैं, तो कुछ इनके अस्तित्व पर पूरा विश्वास करते हैं. खासकर जब कोई घर पुराना, खंडहरनुमा या किसी दुर्घटना का गवाह हो, तो वहां अजीब घटनाओं की चर्चा आम हो जाती है. लेकिन जापान में इस डर को दूर करने के लिए एक कंपनी पेशेवर तरीके से भूत भगाने की सेवा देती है. यह सुनने में भले ही फिल्मी लगे, लेकिन यह कंपनी असली है और लोग इसके लिए हजारों रुपये तक चुकाते हैं.

जापान में भूत भगाने का बिज़नेस

जापान की इस अनोखी कंपनी का नाम ‘काचिमोडे (Kachimode)’ है. इसकी स्थापना 2022 में रियल एस्टेट एजेंट काज़ुतोशी कोडामा (Kazutoshi Kodama) ने की थी. इस कंपनी का उद्देश्य उन घरों की जांच करना है जिन्हें लोग “भूतिया” या “नेगेटिव एनर्जी वाले” मानते हैं ताकि डर दूर हो और ऐसी संपत्तियों की मार्केट वैल्यू दोबारा बढ़ सके. काचिमोडे दावा करती है कि वह वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तरीकों से घरों में मौजूद असामान्य गतिविधियों की जांच करती है. अगर सब कुछ सामान्य पाया जाता है, तो कंपनी घर के मालिक को एक “नो पैरानॉर्मल एक्टिविटी सर्टिफिकेट” भी देती है.

क्या है जापानी संस्कृति और भूतिया घरों की मान्यता?

जापान की पारंपरिक लोककथाओं में यह विश्वास गहराई से जुड़ा है कि जिस घर में किसी की मृत्यु होती है, वहां आत्माएं बेचैन रहती हैं. इसलिए वहां के रियल एस्टेट कानून में यह नियम है कि अगर किसी संपत्ति में आत्महत्या, हत्या या आकस्मिक मृत्यु हुई हो, तो विक्रेता को इसकी जानकारी खरीदार को देना अनिवार्य है. इसी वजह से ऐसे घरों की कीमतों में अक्सर 10 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट आ जाती है. लोग डर की वजह से उन घरों को खरीदने से हिचकिचाते हैं और यहीं से काचिमोडे जैसी कंपनियों के लिए एक नया मार्केट तैयार हुआ है.

कैसे करती है कंपनी भूत भगाने की जांच?

काचिमोडे की टीम किसी भी घर में पहुंचकर पहले वहां की वैज्ञानिक जांच करती है. वे वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डर, थर्मल कैमरे, और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड मीटर जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां किसी तरह की अजीब गतिविधि या असामान्य सिग्नल तो नहीं मिल रहे हैं. इसके अलावा, टीम कमरे के तापमान, आर्द्रता, शोर, वायु दबाव और हवा के प्रवाह की भी निगरानी करती है. कंपनी का कहना है कि इन मापदंडों से यह समझने में मदद मिलती है कि घर की “अजीब घटनाएं” वास्तव में वैज्ञानिक कारणों से हैं या किसी अन्य वजह से. हर जांच के बाद कंपनी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करती है और यदि कोई पैरानॉर्मल गतिविधि नहीं मिलती, तो प्रमाण पत्र (Certificate) जारी करती है जिसमें साफ लिखा होता है कि इस घर में कोई असाधारण घटना नहीं पाई गई.

भूत भगाने की कीमत भी है डरावनी

अब जानिए सबसे अहम बात की यह कंपनी भूत भागने की कितनी किमत लेती है, तो काचिमोडे की सेवाएं सस्ती नहीं हैं. कंपनी एक घर की जांच के लिए 47,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये तक शुल्क लेती है. रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 तक कंपनी लगभग 196 संपत्तियों की जांच कर चुकी है और जापान में लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST