<

मुंबई की लोकल ट्रेन में ‘कैट फाइट’, आपस में भिड़ी महिलाएं, मजे ले रहे यूजर्स

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला डिब्बे में दो महिलाओं में भयंकर झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला लहुलुहान हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेनों में अक्सर महिलाओं के लड़ने की खबरें सामने आती हैं. लेकिन इस बार मामला काफी बढ़ गया. इस बार न केवल महिला यात्रियों में बहस हुई, बल्कि बीच-बचाव करने के बावजूद मामला हिंसक हो गया. एक महिला को इतनी बुरी तरह मारा गया कि उसके सिर से खून निकलने लगा. बता दें कि मुंबई के डोंबिवली में लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

बताया जा रहा है कि ठाणे से आसनगांव की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन में भीड़ के दौरान “बाजू में सरकने” को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और एक महिला ने दूसरी महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. यह घटना सुबह लगभग 8-8.30 बजे के आसपास हुई. ये घटना ठाणे और डोंबिवली रेलवे स्टेशन के बीच हुई.

अन्य यात्रियों ने की बीचबचाव की कोशिश

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी महिला गुस्से में आपा खो बैठी और दूसरी महिला पर लगातार हमला करती रही है. वहीं आसपास मौजूद यात्री बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रही हैं. फिलहाल इस मामले में ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.  लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और छोटे-छोटे विवाद किस तरह खतरनाक रूप ले लेते हैं, यह घटना उसी का ताजा उदाहरण है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

वायरल वीडियो पर कमेंट्स कर रहे लोग

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं. उनका कहना है कि महिलाओं के डिब्बे में अक्सर ये होता रहता है. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इन्हें इतनी भीड़ में भी चैन नहीं है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुंबई लोकल ट्रेन एंटरटेनमेंट का अड्डा बनता जा रहा है. वहीं एक यूजर ने इसकी तुलना दिल्ली मेट्रो से करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो की तरह मुंबई लोकल ट्रेन में भी लोगों को पूरा मनोरंजन मिल रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

RR vs GT: शतक से चूके, लेकिन ध्वस्त किए कई कीर्तिमान, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…

Last Updated: May 29, 2026 22:34:55 IST

मेरी मौत का जिम्मेदार… शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बना खुदकुशी की वजह? मरने से पहले किया था ये काम

Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…

Last Updated: May 29, 2026 21:54:21 IST

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST