Nita Ambani Water Bottle Price Fact Check: नीता अंबानी की Water Bottle की कीमत इतनी ज्यादा है कि बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी इस बोतल का इस्तेमाल नहीं करते. यह हर्मीस की 1 लाख रुपये की बोतल से कई गुना ज़्यादा महंगी है. लेकिन सवाल उठता है कि ऐसा क्या खास है इस बोतल में जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है?
49 लाख रु. की बोतल में पानी पीती हैं नीता अंबानी
Nita Ambani Water Bottle Price Fact Check: नीता अंबानी अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं. हाल ही में चर्चा का विषय बनी है- ‘उनकी पानी पीने की बोतल.’ इस बोतल की कीमत इतनी ज्यादा है कि बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी इस बोतल का इस्तेमाल नहीं करते.
यह हर्मीस की 1 लाख रुपये की बोतल से कई गुना ज़्यादा महंगी है. लेकिन सवाल उठता है कि ऐसा क्या खास है इस बोतल में जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है? इस बोतल को इस्तेमाल करने का कारण सिर्फ लग्जरी है या कोई और वजह? आइये जानते हैं!
नीता अंबानी की इस खास बोतल का नाम है एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो. इन 750 ml कांच की बोतलों में से हर एक पर ठोस 24-कैरेट सोना चढ़ा है और इस बोतल का पानी धरती पर तीन अलग-अलग जगहों से आता है फिजी, फ्रांस के झरनों से और आइसलैंड के ग्लेशियरों से. ये पानी बेहद शुद्ध और कई तरह के लाभदायक मिनरल्स से युक्त होता है.
ऐसा कहा जाता है कि वे इस पानी में 24-कैरेट सोना मिलाते हैं. सोना मिलाने से यह रेगुलर पानी से ज़्यादा एल्कलाइन हो जाता है और ज़्यादा एनर्जी देता है. प्रत्येक बोतल की कीमत चौंका देने वाली ₹49 लाख है.
एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो ए मोदिग्लियानी सबसे महंगे पानी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रखता है, जिसे नीलामी में 60,000 डॉलर (लगभग 49 लाख रुपये) में बेचा गया था. 750 मिलीलीटर की बोतल 24 कैरेट सोने की बनी है, और पानी की क्षारीयता बढ़ाने के लिए उसमें 5 ग्राम सोना मिलाया गया है. इस उत्कृष्ट कृति के डिजाइनर फर्नांडो अल्तामिरानो, लगभग 20 लाख डॉलर की हेनरी IV डुडोगन हेरिटेज कॉन्यैक ग्रांडे शैम्पेन की बोतल बनाने के लिए भी जाने जाते हैं.
TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…
Surya Chauhan Murder Case: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि असद और सूर्या के…
क्या आप भी काफी समय से अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का सोच रहे…
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक का…
Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा…
न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…