क्या आप भी काफी समय से अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो IRCTC ने आपके लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है वो भी पॉकेट फ्रेंडली बजट में, जहां आप अयोध्या, काशी, पुरी, गया, प्रयागराज और कोनार्क की यात्रा रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की आरामदायक सुविधा के साथ कर सकते हैं. जानिए कैसे बुक करना होगा ये पैकेज-
IRCTC Tour Package: ₹20 हजार से भी सस्ते खर्च में आयोध्या-काशी-पुरी की यात्रा, रहना-खाना सब फ्री, बुकिंग भी आसान!
देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करने का सपना तो लगभग सभी भारतीयों का होता है लेकिन इसके लिए न तो समय मिल पाता है और टूर पैकेज भी काफी महंगे होते हैं इसलिए डियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए बजट फ्रेंडली टूर पैकेज लाता है, जिसमें आप बेहद कम चार्जेस पे करके आराम से तीर्थ यात्रा कर सकते हैं. हाल ही में आईआरसीटीसी ने एक ऐसी ही टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए आप भी अपने परिवार के साथ भारत के 6 बड़े तीर्थ स्थानों की यात्रा 20,000 से भी कम के बजट में कर सकते हैं. इसे ‘आयोध्या-काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा’ का नाम दिया है. जानिए इस पैकेज की डिटेल्स, सुविधाएं और टूर की तारीख-
आईआरसीटीसी का ‘आयोध्या-काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा’ के तहत 9 रातें और 10 दिनों के अंदर करीब 6 प्रमुख तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जाएगी ताकि आप टेंशन फ्री होकर आराम से एक-एक मंदिर के दर्शन कर सकें. ये स्पेशल ट्रेन 4 अगस्त को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी.
‘आयोध्या-काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा’ पैकेज में आप इंडियन रेलवे की विशेष ट्रेन से भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी, वाराणसी के काशी विश्वनाश मंदिर, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, गया के विष्णुपद मंदिर और ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के अलावा इन सभी प्रमुख मंदिरों के करीब बने अन्य तीर्थ स्थानों को भी घूम सकेंगे.
‘आयोध्या-काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा’ टूर पैकेज में आप अपने बजट के मुताबिक ट्रेन की सीट और अन्य व्यवस्थाओं का चुनाव कर सकते हैं. जो यात्री स्लीपर क्लास से ट्रेवल करना चाहते हैं उनके लिए इकोनॉमी सुविधाओं का किराया 16,500 रुपये निर्धारित किया गया है. थर्ड एसी से यात्रा का लुत्फ उठाने के लिए स्टैंडर्ड सुविधाओं के तहत 25,600 रुपये पे करने होंगे, जबकि सेकंड एसी की कंफर्टेबल सुविधाओं का किराया 33,400 रुपये तय किया गया है.
The timeless spiritual trail of Ayodhya and Kashi awaits this August, as the Bharat Gaurav Tourist Train departs from Secunderabad on a soul-stirring 10-day pilgrimage across some of India’s most revered sacred destinations.https://t.co/HrIZUFIoPq@RailMinIndia pic.twitter.com/0mrgmXEubd
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) May 27, 2026
IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार सभी यात्रियों को रहने, खाने और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा दी जाएगी. इन चीजों के लिए आपको अलग से पे नहीं करना है. आपके टोटल बुकिंग की पेमेंट में ट्रेन की टिकट, रोड ट्रांसपोर्ट, होटल, भोजन, गाइड और एस्कॉर्ट और ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-जहां बैठोगे वहां फूल बरसेंगे… घर से भागने पर नाराज़ हुए थे पिता, फिर प्रेमानंद महाराज को दिया ये ‘अंतिम’ आशीर्वाद!
Surya Chauhan Murder Case: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि असद और सूर्या के…
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक का…
Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा…
न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…
Kohli-Anushka Romantic Moment: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत…
घर का फर्श न केवल उसकी खूबसूरती बढ़ाती हैबल्कि, कहीं न कहीं फर्श को लंबे…