सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक जंगली हाथी (Wild Elephant) का वीडियो (Viral Video) खूब तेजी से तहलका मचा रहा है, जिसको देखने के बाद सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं.
जब जंगली हाथी ने स्कूल बस का किया पीछा
Terrifying Road Incident: हाल ही में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसको देखने के बाद आप भी पूरी तरह से हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक जंगली हाथी ने सड़क पर चलती हुई एक स्कूल बस का पीछा करना शुरू कर दिया. कहा जा रहा है कि ह घटना उस समय घटी जब बस बच्चों तो लेकर स्कूल के रास्ते जा रही थी. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
जानकारी के मुताबिक यह हैरान करने वली घटना उस समय घटी जब बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. उसी समय एक जंगली हाथी ने बस का पीछा करनवा शुरू कर दिया. तभी हाथी को बस की तरफ आक्रामक रूप से बढ़ते देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई, लेकिन बस के अंदर मौजूद नन्हे बच्चे बुरी तरह डर गए थे और दहशत में आने की वजह से बस के अंदर चीख-पुखार मुखार मच गई थी.
सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि हाथी पूरी रफ्तार से बस के पीछे दौड़ रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ बस के अंदर
का नजारा बेहद डराने वाला था, जहां डर की वजह से बच्चे एक-दूसरे से चिपक गए और अपनी जान की गुहार लगाने लगे थे. इतना ही नहीं, हाथी ने कई मीटर तक बस का लगातार पिछा किया था, जिससे ऐसा लगा रहा था वह बस को टक्कर मार ही देगा. लेकिन, ड्राइवर ने बस की गति को नियंत्रित रखा और सुरक्षित दूरी बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया.
तो वहीं, यह घटना एक बार फिर मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष (Man-animal conflict) को दोबारा से उजागर करती है. जहां, जंगलों के तेजी से कटने और हाथियों के गलियारों (Corridors) में इंसानी दखल बढ़ने की वजह से ऐसी घटनाएं ज्यादातर देखने को मिल रही है.
तो वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क पर हाथी दिखने पर शोर मचाना या फिर तेजी से गाड़ी चलाना उसे डरा सकता है. फिलहाल, इस मामले में भी बच्चों की चीखें शायद हाथी की आक्रामकता को और बढ़ा रही थीं.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…