<

गजब हो गया! किसी और के पति से करा दी बहन की मंगनी, पता लगते ही दुल्हन के भाई के उड़ गए तोते; फिर जो हुआ

Ajab-Gajab News: हापुड़ में हुई एक घटना इन दिनों खूब चर्चाओं में है. यहां एक घर में शादियों की तैयारियां चल रही थी. पूरे परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ था. शादी का न्यौता भी रिश्तेदारों को दिया जा चुका था. तभी दुल्हन के भाई को एक फोन आया, जिससे पूरे परिवार की खुशियां छिन गई.

Hapur News: उत्तर-प्रदेश के हापुड़ (Hapur) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियां अचानक से छिन गई. पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. रिश्तेदारों को न्यौता जा चुका था, शादी को बस अब कुछ ही दिन बाकी थे. लेकिन एक फोन कॉल ने उनसे सबकुछ छीन लिया. मंगनी के कुछ दिन बाद एक फोन कॉल आया और सारी खुशियां तबाह कर गया. फोन पर हुई बात ने दुल्हन के भाई को पूरी तरह से तोड़ दिया. भाई से फोन करने वाली एक महीला ने जब यह कहा कि उसने अपनी बहन की मंगनी मेरे पति से करा दी है, तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. 

मंगनी के बाद हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

गांव आरिफपुर सरावनी निवासी मनव्वर अली (Munawwar Ali) ने जानकारी देते हुए बताया कि- उसने कुछ समय पहले अपनी बहन का निकाह मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के गांव सूजडू निवासी साजिद के साथ तय कर दिया था. मंगनी भी 2 फरवरी के की जा चुकी थी. उस मंगनी में साजिद के घरवाले और करीब 20 लोग शामिल हुए थे. दहेज भी 8 लाख से ज्यादा का दिया गया था. निकाह भी 13 अप्रैल को तय हो चुका था. 

पत्नी ने खुद तुड़वाई पति के मंगनी

लेकिन निकाह से पहले मनव्वर अली जो की दुल्हन का भाई था, उसके पास फोन आया. जिसे सुन वह हैरान रह गया. कॉल पर एक महीला ने कहा कि- सुनिए मैं साजिद की पत्नी तरन्नुम बोल रही हूं. आपने अपनी बहन की मंगनी मेरे पति से करा दी है. जिसके बाद तो मनव्वर अली के पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला ने अपनी बात साबित करने के लिए निकाह के दस्तावेज और तस्वीरें भी शेयर किए. इसके बाद साजिद ने माना कि वह पहले से शादीशुदा हैं. घटना के बाद मुमताज के परिवार को खूब बदनामी झेलनी पड़ी. दहेज वापस देने से साजिद और उसके परिवार ने साफ मना कर दिया. साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST

ममता से छिन जाएगा TMC का नाम और चिन्ह? 50 विधायकों के टूटने की अटकलें तेज

Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…

Last Updated: June 2, 2026 09:09:46 IST

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST