Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ज्योति नाम की एक महिला सांपों के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं. ज्योति खुद को महाकाल की भक्त मानती हैं.
सांप को गोद में लेकर खेलती नजर आई ज्योति
Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक महिला अपने गोद में सांपों को लेकर खेलती हुई नजरआ रही है. इस वीडियो में आपको एक प्यार की झलक दिखेगी. मां का प्यार सचमुच अनोखा होता है. एक बार जब कोई महिला किसी जीव को अपने मातृत्व भरे प्यार की छांव में ले लेती है, तो उसे कभी कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता.
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे इंस्टाग्राम पर @mahatojyoti116_love अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस महिला का नाम ज्योति बताया जा रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला धामन सांप के साथ खेलते हुए नजर आ रही है. जिस उम्र में महिलाएं बच्चे पालती हैं. उस उम्र में ये धामन और अजगर सांप को पाल रही हैं. जब इसके इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला गया तो ये जानकारी सामने आई कि ये रोजाना ऐसे वीडियो शेयर करती हैं. उनके द्वारा शेयर किए एक वीडियो मे वो एक बड़े अजगर को अपनी गोद में लिए हुए और उसे चूमते हुए दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा, दूसरे वीडियो में धामन सांप उसके हाथ से लिपटा हुआ है और उसके साथ खेल रहा है.
ज्योति खुद को महाकाल की भक्त बताती है और कहती है कि उसने इन सांपों को बचाया है. अब वे उसके परिवार का एक अहम हिस्सा बन गए हैं. इन वीडियो को देखने वाले लोग पूरी तरह से हैरान रह जाते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की हैं. इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह इन सांपों पर बच्चों से भी ज्यादा प्यार बरसा रही है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या यह महाकाल के प्रति भक्ति है या फिर सिर्फ़ हिम्मत? वायरल हो रहे इस वीडियो पर ऐसे ही कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…