<

ट्रैवल ब्लॉगर ने होटल के कॉफी मेकर में किया अंडरवियर वॉश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Travel Influencer Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह होटल के कॉफी मेकर का इस्तेमाल करके अपने अंडरवियर धोती हैं. वीडियो में वह स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिखाती हैं और कहती हैं कि यह ट्रैवल 'हैक' उन परिस्थितियों के लिए है जब पर्याप्त अंडरवियर नहीं है.

Underwear Washing Hack: एक वायरल वीडियो ने होटल हाइजीन को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो में एक ट्रैवलर दिखाती हैं कि कैसे वह कमरे में उपलब्ध कॉफी मेकर का इस्तेमाल करके अपने अंडरवियर धोती हैं.

जब हम होटल में चेक-इन करते हैं, तो उम्मीद होती है कि हमें कुछ बेसिक सुविधाएं मिलेंगी जैसे ताजे तौलिये, कुछ टॉयलेट्री आइटम्स और जल्दी कॉफी बनाने के लिए केतली या कॉफी मेकर. लेकिन X  पर @HustleBitch_ द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एक हैरान करने वाला सवाल उठाता है: वीडियो में TikTok क्रिएटर @tarawoodcox11 दिखाती हैं कि ट्रैवल ‘हैक’ के तहत वह अपने अंडरवियर को होटल कॉफी मेकर में धोती हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप यात्रा पर हैं और पर्याप्त अंडरवियर पैक नहीं किया है, तो हर कमरे में कॉफी मेकर होता है. बस इसे इस्तेमाल करें.’

हैक का तरीका

उन्होंने स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिखाया भी बताया कि अंडरवियर को कॉफी के ग्राउंड वाले हिस्से में रखें, ढक्कन बंद करें और ‘brew’ दबाएं. ‘यह पानी को उबलते तापमान में अंडरवियर पर डालता है,’ वह कहती हैं. इसके बाद वह हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करके कपड़े को सुखाती हैं.वीडियो में वह यह भी बताती हैं कि यह तरीका नया नहीं है. ‘मुझे नहीं पता था कि कितने लोग पहले से इस हैक को जानते हैं. मैंने इसे सालों पहले एक फ्लाइट अटेंडेंट दोस्त से सीखा था.’

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने इस तरीके पर अपनी प्रतिक्रिया दी:

  • एक यूजर ने लिखा, ‘अब मैं होटल या फ्लाइट के बारे में सोच भी नहीं सकता’
  • दूसरे ने कहा, ‘यह सच में घिनौना है! सोचिए कितनी बार हमने होटल के कॉफी मेकर पर भरोसा किया, और अब पता चला कि कोई अंडरवियर धो चुका है.’
  • ‘तीसरे ने लिखा, ‘यह हैक न केवल घिनौना है बल्कि स्वार्थी भी है. होटल के कॉफी मेकर अक्सर गहराई से साफ नहीं किए जाते. सिंक में धोकर सुखाना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.’

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST