Snake Facts: पुरानी केंचुली निकालने से पहले ही सांप नई त्वचा बना लेते हैं. जब नई त्वचा पूरी तरह से मजबूत हो जाती है तो केंचुली के रूप में पुरानी त्वचा रेंगते ही निकल जाती है. जानें ऐसा क्यों होता है और सापों के लिए क्या ये कितना जरूरी है?
Snake Facts: केंचुली उतारते समय क्यों 'अंधे' और 'चिड़चिड़े' हो जाते हैं सांप? कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Snake Facts: गर्मियों की शुरुआत होते ही गांव और जंगलों में सांप की केंचुली देखने को मिल जाएगी. सांप की केंचुली असल में सांप की पुरानी स्किन होती है, जिसे नई स्किन आने पर वो छोड़े देते हैं. सांपों में ये बदलाव इंसान और दूसरे जीवों से बिल्कुल अलग है. केंचुली उतारने की एक्डाइसिस कहते हैं. जानें सांप क्यों अपनी पुरानी त्वचा को निकाल देते हैं और ये सांपों के लिए क्यों जरूरी है. यहां जानिए विस्तार से-
सांप का अपनी त्वचा यानी केंचुली को छोड़ना एक नेचुरल प्रोसेस है. ये सांप के आकार और उम्र में बड़े होने की प्रक्रिया को भी दर्शाता है. केंचुली छोड़ने से सांप की त्वचा पहले से ज्यादा क्लीन, फ्रेश और हेल्दी हो जाती. जबकि पुरानी त्वचा के चिपके रहने की वजह से सांप की आंखें भी धुंधली दिखाई देती हैं. इसके चलते सांप को साफ दिखाई नहीं देता और धुंधला दिखने पर परेशान और चिड़चिड़े हो जाते हैं. इन वजहों से भी सांप अपनी त्वचा छोड़ते हैं.
अपनी केंचुली छोड़ने से पहले सांप पूरी तरह आइसोलेशन में शांत जगह पर चला जाते हैं, जैसे जंगल. हालांकि अपने जीवन में सांप कई बार केंचुली उतारते हैं. कभी टुकड़ों में तो कभी पूरी एक साथ. सांप साल में, महीने में या हर सप्ताह अपनी केंचुली निकाल देंगे, ये पूरी तरह से उसकी प्रजाति, उम्र और वातावरण पर निर्भर करता है
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…
आज जहां बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा जाता है वहीं, कुछ लोग बेटे की चाहत…
NEET Re-Exam 2026: NEET UG री-एग्जाम 21 जून को होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां तेजी…
Pregnancy Health Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में एनीमिया का खतरा अधिक देखा जाता है.…
प्रयागराज में एक महिला दरोगा ने न्याय की गुहार लगाई है. उसने बताया कि उसके…