<

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा ये handmade map! 40 लाख बार देखा गया पोस्ट, जानें खासियतें

“वाइल्ड वर्ल्ड” एक ऐसा भौतिक नक्शा है जिसमें राजनीतिक सीमाएं, शहर या इंसानी बस्तियां नहीं दिखाई गई हैं, बल्कि दुनिया के जंगल, पहाड़, नदियां और समुद्र तट दिखाए गए हैं. इस नक्शे की सबसे खास बात है कि इसमें 1642 जंगली जानवरों को उनके असली आवास में दिखाया गया है.

एक ऐसा नक्शा जिसमें न कोई सीमा है, न शहर, न कोई जनांकिकी; इस नक्शे में बस जंगल, पहाड़, नदियां और 1642 जंगली जानवरों का जीवंत नक्शा है, जो अपने मूल आवास में घूम रहे हैं. 
यह नक्शा न्यूजीलैंड के कलाकार एंटन थॉमस ने बनाया है, जो “वाइल्ड वर्ल्ड” नाम की वेबसाइट पर उपलब्ध है. हाल में में यह नक्शा सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 

कैसे वायरल हुआ यह अनोखा नक्शा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @cardamomkiss नाम की एक यूजर ने बताया कि वह कई दिन से अपने बच्चे के लिए एक मैप ढूंढ़ रही थीं, लेकिन वो कोई राजनीतिक सीमा वाला मैप उसे नहीं देना चाहती थीं. इसी तलाश के दौरान उन्हें यह अनूठा मानचित्र मिला, जो उनकी जरूरत के हिसाब से बिलकुल उपयुक्त था. 

X उपयोगकर्ता (@cardamomkiss) ने लिखा, “मैं अपने बेटे के कमरे के लिए विश्व मानचित्र ढूंढ रही थी, लेकिन मैं मानचित्रों को लेकर बहुत चुनिंदा हूँ और आखिरकार मुझे एक बिल्कुल सही मानचित्र मिल गया.” इस पोस्ट को लगभग 40 लाख बार देखा गया और तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इसे “दुनिया का सबसे अच्छा नक्शा” बताया और इसे बच्चों के कमरे के लिए बेहतरीन विकल्प माना.  

नक्शे की खास बात

“वाइल्ड वर्ल्ड” एक ऐसा भौतिक नक्शा है जिसमें राजनीतिक सीमाएं, शहर या इंसानी बस्तियां नहीं दिखाई गई हैं, बल्कि दुनिया के जंगल, पहाड़, नदियां और समुद्र तट दिखाए गए हैं. इस नक्शे की सबसे खास बात है कि इसमें 1642 जंगली जानवरों को उनके असली आवास में दिखाया गया है; जैसे अफ्रीका में शेर, एशिया में बाघ, आर्कटिक में ध्रुवीय भालू और ऑस्ट्रेलिया में कंगारू, जो इसे विशिष्ट बनाते हैं. 

तीन साल की मेहनत का नतीजा

इस नक्शे को बनाने में एंटन थॉमस को तीन साल का समय लगा. यह पूरी तरह से हाथ से कलर पेंसिल और पेन से बनाया गया है, न कि कंप्यूटर या एआई की मदद से. थॉमस ने हर जानवर के बारे में शोध किया ताकि वह उसके असली आवास में ही दिखे, और नक्शे की भौगोलिक सीमाएं भी सही रहें.
थॉमस कहते हैं कि यह नक्शा प्रकृति की तारीफ है और एक ऐसी दुनिया को दिखाता है जो अभी भी मौजूद है; जहां जानवर अपने घरों में आजाद घूमते हैं. इस नक्शे का मकसद बच्चों और बड़ों दोनों को यह याद दिलाना है कि धरती की असली सुंदरता जंगलों और जानवरों में है, और इस दुनिया को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

नींद में कुछ लोग दांत क्यों पीसते हैं? केवल आदत या किसी बीमारी का संकेत, शरीर देता है ये 5 चेतावनी

Neend Mein Dant Pisna: अक्सर आपने देखा होगा कि, कई लोग सोते वक्त दांत पीसने…

Last Updated: April 25, 2026 00:11:34 IST

Dhirendra Shastri: नागपुर कार्यक्रम में नागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, कहा- ‘चार बच्चे पैदा करो, एक RSS…’

‘4 children RSS’ Remark: नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, धीरेंद्र शास्त्री ने एक…

Last Updated: April 25, 2026 00:04:08 IST

Sita Navami 2026: 25 अप्रैल को सीता नवमी, जानें महत्व, 2 घंटे 37 मिनट का है पूजा मुहूर्त

Sita Navami 2026 Date: सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व है. इसी क्रम में…

Last Updated: April 25, 2026 00:00:39 IST

Sleepwalking: नींद में चलना किस बीमारी संकेत? कब औऱ क्यों होती है यह परेशानी, बचने के लिए क्या करें

Sleepwalk Causes: कुछ लोगों को नींद में चलने की बीमारी होती हैं, जिसे मेडिकल भाषा…

Last Updated: April 24, 2026 23:17:29 IST

‘युद्ध की वजह से देरी…’, बेंजामिन नेतन्याहू को हुआ था प्रोस्टेट कैंसर, हेल्थ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Benjamin Netanyahu Prostate Cancer: इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट…

Last Updated: April 24, 2026 23:17:42 IST

Virat Kohli 300 Sixes: विराट कोहली का ऐतिहासिक ‘तिहरा शतक’: एक छक्का और रोहित-गेल की बादशाहत खत्म!

RCB vs GT: विराट कोहली ने जड़ा छक्कों का 'तिहरा शतक'! गुजरात के खिलाफ मैच…

Last Updated: April 24, 2026 22:35:29 IST