सलमान खान पर फिल्माए गए 5 गाने, जिनके बिना आज भी अधूरी है हर शादी; संगीत के फंक्शन में ला देते हैं रौनक
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कई सफल फिल्मों में काम किया है और भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं. सलमान खान पर फिल्माए गए कई गाने ऐसे हैं, जो आज भी लगभग हर शादी में बजते हैं और काफी लोकप्रिय हैं. शादी में होने वाले संगीत के फंक्शन में इनमें से एक गाना जरूर बजता है. आइये जानते हैं, सलमान खान पर फिल्माए गए चुनिंदा शादी के गानों को!
मुझसे शादी करोगी
प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और सलमान खान अभिनीत यह फिल्म काफी सफल रही रही थी और इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'मुझसे शादी करोगी' आज भी काफी लोकप्रिय है. शादियों में अक्सर दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए इस गाने पर डांस करता है.
तारों का चमकता गहना हो
सलमान खान, शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' में शाहरुख खान ने एक शक्की पति का किरदार निभाया था. इस माधुरी दीक्षित और शाहरुख़ की शादी होती है, तो सलमान खान इस गाने पर डांस करते हैं.
साजन जी घर आए
शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सलमान खान का कैमियो था. इस छोटे से कैमियो से ही उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में सलमान खान पर फिल्माया गया गाना, 'साजन जी घर आये' आज भी हर शादी में जरूर प्ले होता है.
हीरिये सेहरा बांध के
फिल्म सलाम-ए-इश्क का गाना 'हीरिये सेहरा बांध के' में सलमान खान का आइकोनिक लुक और उनका डांस आज भी काफी पॉपुलर है. आज भी शादियों में ये गाना जरूर प्ले होता है और लोग इस पर खूब डांस करते हैं.
चल प्यार करेगी
जब प्यार किसी से होता है फिल्म का ये गाना 90s किड्स की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होता है. आज भी शादी के फंक्शन में मिलेनियल्स बच्चे सलमान खान के इस गाने पर जमकर थिरकते हैं.