6 सुपरहिट भोजपुरी गाने! इनके बिना अधूरी है UP-बिहार की शादी, लास्ट वाला तो है सबका फेवरेट
UP-बिहार की कोई भी शादी और पार्टी भोजपुरी गानों के बिना अधूरी है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी सिंगर्स द्वारा गाये ये गाने युवाओं की फेवरेट प्लेलिस्ट बन चुके हैं. यहां पर ऐसे ही कुछ चुनिंदा गानों की लिस्ट दी गई है, जो हर पार्टी की जान हैं. इन गानों के बजते ही हर कोई डांस-फ्लोर पर थिरकने पर मजबूर हो जाता है.
गमछा बिछाई के
यह भोजपुरी का बेहद सुपरहिट गाना है. इस गाने को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने गाया है. आज भी यह गाना काफी लोकप्रिय है.
लॉलीपॉप लागेलू
भोजपुरी गायक पवन सिंह का का गाया हुआ यह भोजपुरी गीत हर शादी-पार्टी की शान है. इस गीत को ज़ाहिद अख्तर ने लिखा था. यह गीत वर्ष 2006 में रिलीज़ हुआ था.
गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल
रितेश पांडेय और अंतरा सिंह द्वारा गाया हुआ यह गाना आज भी सुपरहिट है. इसका निर्देश आशीष वर्मा ने किया था.
मरून कलर सड़िया
भोजपुरी फिल्म का यह गाना 'फसल' फिल्म का है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. इस गाने का बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और कंपोज ओम झा ने किया है.
तहरा राजाजी के दिलवा टूट जाई
पवन सिंह और शिवानी सिंह द्वारा गाया यह गाना लोगों का सबसे फेवरेट सॉन्ग है. इस गाने पर लोग रील्स और वीडियो भी खूब बनाते हैं.
मोटा जैबा हो
"खैबा मेहरी के हाथे मोटा जैबा हो" भोजपुरी का एक लोकप्रिय लोकगीत है, जिसे गायिका रूपा राज और खेसारी लाल यादव ने गाया है. ये खेसारी लाल यादव के हिट गानों में शामिल है.