हेयर एक्सपर्ट बताते हैं कि हेयर फॉल यूहीं बिना किसी के कारण के नहीं होता, बल्कि इसे संकेत समझिए. आपके शरीर में कुछ ऐसे पोषक तत्वों की कमी है, जिसके कारण बालों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. इसमें बालों का कमजोर होकर बीच से टूट रहे हैं. बालों का ज्यादा झड़ना, रुखे-बेजान बाल, अचानक घुंघराले बाल होना या बालों की ग्रोथ रुकना भी पोषण की कमी का ही संकेत है. फिर चाहे आप कितनी भी बालों की देखभाल कर लीजिए. जब तक शरीर को पोषण नहीं मिलेगा, तब तक समस्याएं दूर नहीं होगी.
कैसे पहचानें कौन-सा पोषक तत्व चाहिए?
क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट हीना त्रिवेदी बताती हैं कि आपके शरीर में पोषण की कमी कोई भी तेल, शैंपू या सीरम से ठीक नहीं हो सकती. इसके लिए डाइट में सही पोषक तत्व, संतुलित आहार और सही केयर की आवश्यकता होती है.
विटामिन सी की कमी
शरीर में विटामिन-सी की कमी से बाल की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और पूरी की पूरी हेयर लैंथ हाथ में आने लगती है. इस प्रॉबल्म को ट्रीट करने के लिए अपनी डाइट में आंवला, नींबू, संतरा और शिमला मिर्च को ज्यादा से ज्यादा एड करना चाहिए. ये कॉलेजन फॉर्मेशन को सपोर्ट करता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है.
मैग्नीशियम की कमी
बाल डल, फ्रिजी, ड्राई और बेजान हो जाएं चमक चली जाए तो इसे मैग्नीशियम की कमी का संकेत समझिए. इसमें बाल बीच से टूट लगते हैं. इस न्यूट्रिएंट की कमी को दूर करने के लिए डाइट में कद्दू के बीच, नट्स, डार्क चॉकलेट और पालक को एड करना चाहिए. ये ब्लड सर्कुलेशन इंक्रीज करता है औ स्ट्रेस कम करके हेयर ग्रोथ सपोर्ट करता है.
बायोटिन की कमी
अक्सर देखा होगा कि दोमुंहे बाल निकल आते हैं. बायोटिन की कमी से बाल पतले होत और नाजुक हो जाते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर नट्स, सीड्स, शकरकंद, केला और अंडा खाने की सलाह दी जाती है. बायोटिन को विटामिन-बी 7 भी कहते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है. कैरेटिन प्रोडक्शन बढञाता है और बालों की थिकनेस प्रमोट करता है.
जिंक की कमी
शरीर में जिंक की कमी से बालों का गुच्छों में झड़ना और सिर की त्वचा पतली होने लगती है. बता दें कि जंक बालों के टिशू की ग्रोथ को सपोर्ट और रिपेयर करता है. इसके लिए कद्दू के बीज, छोले-चना, दालें और दही खाने की सलाह दी जा ही है. ये फूड्स स्कैल्प को हेल्दी रखेगी और हेयर फॉल रोकेगी.
प्रोटीन की कमी
बॉडी में प्रोटीन नो हो तो पहले डैंड्रफ जैसी दिक्कतें होती है और फिर बालों की ग्रोथ रुक जाती है. एक्सपर्ट बताती हैं कि प्रोटीन हमारे स्कैल्प को सपोर्ट करता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है. ये नए बाल उगाने मे भी हेल्पफुल है, इसलिए आप अपनी डाइट में पनीर, दालें, टोफू और ग्रीक योगर्ट ज्यादा ये ज्यादा खाएं.
ये भी पढ़ें:- लेडीज! क्रीम-पाउडर तो ठीक, लेकिन ‘ग्लोइंग स्किन’ के लिए इंजेक्शन लगाया तो खैर नहीं; जानिए नए कॉस्मेटिक्स लॉ!