Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 6 Vegetarian Breakfast, जो पूरी करेंगे प्रोटीन की कमी और देंगे भरपूर पोषण

6 Vegetarian Breakfast, जो पूरी करेंगे प्रोटीन की कमी और देंगे भरपूर पोषण

शाकाहारी लोगों को अक्सर ये सुनने को मिलता है कि खाने में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी होगी. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रिच प्रोटीन सोर्स एनिमल बेस्ड होते हैं, जैसे अंडे, फिश. लेकिन ये पूर्ण सत्य नहीं है. शाकाहारी व्यंजनों में भी कई व्यंजन ऐसे हैं जो प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. खासतौर पर जिम फ्रीक लोगों को इस बात की खास चिंता रहती है कि प्रोटीन की कमी कैसे पूरी हो. यहां आपको 6 ऐसे नाश्ते बताये गए हैं, जो टेस्टी तो है ही साथ ही प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर है.
Last Updated: August 15, 2026 | 4:46 PM IST
paratha paneer bhurji - Photo Gallery
1/6

पनीर भुर्जी और पराठा

प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाया हुआ ताजे पनीर से बनी भुर्जी को अगर आप पराठे के साथ खाते हैं तो ये आपको 12 से 15 ग्राम प्रोटीन, और जरूरी कार्ब्स प्रदान करता है.

moong dal chilla - Photo Gallery
2/6

मूंग दाल चिल्ला

हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसा गया मूंग दाल चिल्ला में 10 से 12 ग्राम प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होते हैं, जो काफी देर तक पेट को भरा भी रखते हैं और हेल्दी भी होते हैं.

greek yoghurt with berries - Photo Gallery
3/6

ग्रीक योगर्ट बेरी बाउल

चिया सीड्स, कद्दू के बीज और मिश्रित बेरीज को ग्रीक योगर्ट में मिलाकर बनाया हुआ ये एक हेल्दी मील है जो एक सुपरफूड की तरह एक कटोरी में ही सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रदान करता है.

besan chilla - Photo Gallery
4/6

बेसन चिल्ला

बेसन चिल्ला भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. इसे हरी चटनी या फ्रेश नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है. 2 बेसन के चिल्ला आपको 8-10 ग्राम प्रोटीन देते हैं.

sprouts - Photo Gallery
5/6

स्प्राउट्स चाट

अंकुरित मूंग और अंकुरित चने से बना हुआ स्प्राउट चाट जितना टेस्टी होता है, उतना ही पोषण से भी भरपूर होता है. ये आपकी प्रोटीन और जरूरी खनिज तत्वों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करता है.

paneer paratha dahi - Photo Gallery
6/6

पनीर पराठा और दही

पनीर पराठा जितना टेस्टी होता है उतना ही हेल्दी भी होता है. ये कॉम्बो पोषण से भरपूर होता है, जो प्रोटीन संबंधी जरूरतों को पूरा करता है और गट हेल्थ को भी इंप्रूव करता है.

More News