Bigg Boss Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. आज वह फिल्मों, म्यूजिक और डांस के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं. हालांकि, करियर की शुरुआत में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
काम की पेमेंट नहीं मिली
इंडस्ट्री में नई होने के दौरान नोरा फतेही ने कई वर्क असाइनमेंट और गानों में काम किया था. लेकिन उनके मुताबिक, कई प्रोजेक्ट्स की पेमेंट उन्हें समय पर नहीं मिली. इस वजह से वह काफी परेशान और असुरक्षित महसूस करने लगी थीं. नोरा ने बताया कि कुछ मामलों में प्रोड्यूसर्स ने एजेंसी को पैसे दिए होंगे, लेकिन वह रकम उन तक नहीं पहुंची. पेमेंट पाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. इसी दौरान उनके पास बिग बॉस का ऑफर आया.
पहले बिग बॉस करने से कर दिया था इनकार
नोरा के मुताबिक, शुरुआत में उन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया था. उनका कहना था कि वह उस समय ऐसे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, जिसमें उन्हें अपने करियर को लेकर स्पष्टता न हो. हालांकि, जब मेकर्स ने उन्हें शो के लिए मिलने वाली फीस के बारे में बताया तो उन्होंने दोबारा विचार किया. इसके बाद नोरा ने बिग बॉस में शामिल होने के लिए हामी भर दी.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने मेरे पेट पर लात मारी…राखी सावंत ने दे डाली ‘हिटमैन’ को वार्निंग; आखिर क्यों नाराज हैं पंगा क्वीन?
बिग बॉस के बदले मांगा दूसरा शो
नोरा की बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. उन्हें लगा कि वह शो में बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगी. ऐसे में उन्होंने एक अलग डील के बारे में सोचा. नोरा ने मेकर्स के सामने शर्त रखी कि अगर उन्हें बिग बॉस के बदले डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में मौका दिया जाए, तो वह बिग बॉस करने के लिए तैयार हैं. दोनों शो एक ही चैनल से जुड़े थे, इसलिए उनकी यह डील हो गई. नोरा ने बताया कि वह दिल से ‘झलक दिखला जा’ करना चाहती थीं. इसके बाद उन्हें यह मौका मिला और धीरे-धीरे उनके करियर के लिए नए रास्ते खुलते गए. आज नोरा बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस और डांस परफॉर्मर्स में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: पहले UK, अब Goa में शादी! जेनिफर विंगेट-विलियम इस्माइल की वेडिंग में दिखा जबरदस्त रोमांस