Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 90s Most Hot Actress: 90s की इस एक्ट्रेस ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार! ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देख Dawood Ibrahim भी हो गया था दीवाना

90s Most Hot Actress: 90s की इस एक्ट्रेस ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार! ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देख Dawood Ibrahim भी हो गया था दीवाना

90s Most Beautiful Actress: वैसे तो 90s की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी खूबसूरती के जलवे आज भी हैं. मंदाकिनी से लेकर जया पर्दा तक! आज भी लोग इनके गानों और इनकी अदाओं के दीवाने हैं. वहीं दिव्या भारती से लेकर श्री देवी तक लोगों के दिलों में बसी हुई हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी जैसी खूबसूरती आज तक इंडस्ट्री में नहीं आई है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की दुनिया जितनी ग्लैमरस है, उतनी ही अजीब कहानियों से भी भरी है. यहाँ की एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं. लेकिन कभी-कभी, यही खूबसूरती उनके लिए मुसीबत भी बन जाती है. ऐसी ही एक कहानी है एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना की.

Last Updated: April 18, 2026 | 11:57 AM IST
who is jasmine dhunna - Photo Gallery
1/7

कौन थीं जैस्मिन धुन्ना?

जैस्मिन धुन्ना एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. उन्होंने फिल्म 'वीराना' में एक चुड़ैल का बोल्ड किरदार निभाया था. इस किरदार के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी. कहा तो यहाँ तक जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी उनके फैंस में से एक था.

veerana actress - Photo Gallery
2/7

'वीराना' की बोल्ड एक्ट्रेस का बैकग्राउंड

जैस्मिन धुन्ना मुंबई के एक मिडिल-क्लास परिवार से थीं. घर की इकलौती बेटी होने के नाते, वो सबकी लाड़ली थीं. उन्हें बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था. अपने सपनों को पूरा करने के लिए, उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.

90s bold actress - Photo Gallery
3/7

'वीराना' की बोल्ड एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना ने कब डेब्यू किया?

महज 13 साल की उम्र में, जैस्मिन को अपनी पहली फिल्म 'सरकारी मेहमान' में विनोद खन्ना के साथ काम करने का मौका मिला. कॉलेज के दिनों में उन्हें मॉडलिंग के कई ऑफर्स मिले. इसी दौरान, 'वीराना' के प्रोड्यूसर्स को अपनी फिल्म के लिए एक ऐसे नए चेहरे की तलाश थी जो बोल्ड सीन करने को तैयार हो और उन्हें जैस्मिन के रूप में अपनी 'चुड़ैल' मिल गई.

veerana film - Photo Gallery
4/7

जैस्मिन धुन्ना की फिल्म 'वीराना' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज होते ही 'वीराना' सुपरहिट हो गई. जैस्मिन के बोल्ड अंदाज ने दर्शकों को हैरान कर दिया. इस फिल्म को रामसे ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया था और इसका बजट सिर्फ 6.5 मिलियन रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 60 से 70 मिलियन रुपये की कमाई की.

most beautiful actress - Photo Gallery
5/7

'वीराना' की बोल्ड एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ?

'वीराना' के बाद, जैस्मिन को कई बोल्ड फिल्मों के ऑफर्स मिले, जिनमें अक्सर उन्हें दोगुनी फीस देने की पेशकश की जाती थी. लेकिन अचानक उनका करियर ढलान पर आ गया. वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं. कहा जाता है कि उनके गायब होने के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ था.

dawood ibrahim love affair - Photo Gallery
6/7

क्या 'वीराना' की बोल्ड एक्ट्रेस  ने दाऊद इब्राहिम से लिया था बदला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैस्मिन को दाऊद इब्राहिम की तरफ से धमकी भरे फोन आते थे. उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन दाऊद के रसूख की वजह से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. धीरे-धीरे, उन्हें फिल्मों से हटा दिया गया.

jasmine life story - Photo Gallery
7/7

क्या जेस्मिन ने कर ली शादी

'वीराना' की बोल्ड एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना अब कहाँ हैं? कुछ रिपोर्टों के अनुसार, दाऊद के डर से जैस्मिन देश छोड़कर विदेश चली गई. हालाँकि, यह पता नहीं है कि वो किस देश में है. कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि जैस्मिन ने शादी कर ली और जॉर्डन में बस गई. उसके बाद से उसे सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है.

More News