एक फोटोशूट ने बदल दी इंजीनियरिंग स्टूडेंट की किस्मत, फिल्मों में मिल गया मौका, आज हैं टॉप की एक्ट्रेस
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज देश की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. वे अपनी एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती और बेहिचक बात करने के लिए भी जानी जाती हैं. लेकिन उनकी ये किस्मत बदली थी एक फोटोशूट ने, जो उनकी बहन नुपुर ने की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मी इंडस्ट्री में काम शुरू किया. उन्होंने अपनी काबीलियत से फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई.
बहन ने किया फोटोशूट
कृति सेनन की बहन नुपुर ने उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही कृति के लिए ये फोटोशूट टर्निंग पॉइंट बन गया.
दोस्तों ने दी थी मॉडलिंग की सलाह
उनकी हाइट और कॉन्फिडेंट देखकर सबसे पहले उनके दोस्तों ने उनसे मॉडलिंग करने की सलाह दी थी. शुरुआत में कृति ने इस बारे में नहीं सोचा लेकिन बाद में उन्होंने किस्मत आजमाने का मन बनाया. उनकी बहन नुपुर ने उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक कीं और उन्हें ही ऑनलाइन मॉडलिंग कॉन्टेस्ट के लिए भेजा गया.
शुरू हुआ मॉडलिंग करियर
किस्मत ने कृति का साथ दिया और वो कॉन्टेस्ट की विनर बन गईं. इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के साथ पोर्टफोलियो शूट किया और उनका मॉडलिंग करियर शुरू हुआ. मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर में कदम रखा.
फिल्मों में डेब्यू
2014 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म '1: नेनोक्काडाइन' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. ये एक तेलुगु फिल्म थी, जिसमें वे महेश बाबू के साथ नजर आई थीं. उसी साल उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' में काम किया और हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था.
कई बेहतरीन फिल्मों में किया काम
कृति ने शाहरुख खान, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, शाहिद कपूर और वरुण धवन जैसे तमाम एक्टर्स के साथ काम किया है. 2021 में आई मिमी उनके करियर की बेस्ट फिल्म रही, जिसमें उन्होंने एक सरोगेट मदद का किरदार निभाया था. इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.