Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Love Rashifal 20 April 2026: कौन करेगा टूट कर रोमांस, कौन बोलेगा SORRY, पढ़ें मेष से मीन तक की लव लाइफ

Love Rashifal 20 April 2026: कौन करेगा टूट कर रोमांस, कौन बोलेगा SORRY, पढ़ें मेष से मीन तक की लव लाइफ

Today Love Rashifal 20 April 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 19, 2026 | 7:04 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

सप्ताह के पहले दिन सोच-विचार कर डिसीजन लें. सोमवार को आपका पार्टनर अपनी कुछ पर्सनल बातों को साझा कर सकता है. उनकी बातों को समझें. अपने व्यवहार में संयम रखें और सबसे जरूरी बात यह है कि वाणी पर संयम रखें.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आप दोनों के बीच पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे. साथ ही रिश्ता मधुर होगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. ध्यान रखें कि लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण वह कुछ परेशान रहेगा. ऐसी हालत में पार्टनर को आपकी जरूरत है. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. उनके साथ समय बिताएं.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा रिश्ते को महत्व दें और बात को संभालने का प्रयास करें. पार्टनर के साथ थोड़ी लड़ाई हो सकती है. सोमवार को आपका पार्टनर व उनके परिवार के लोग आपसे गलत व्यवहार कर सकते हैं, जिस कारण तनाव की स्थिति बन सकती है. वाणी पर संयम रखें तो दिक्कत दूर हो जाएगी.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोलना चाहता है. उसे समझने का प्रयास करें. आपका पार्टनर बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं. पार्टनर की बात मानकर आप उसके साथ घूमने जाएं.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आप और पार्टनर के बीच नाराजगी बढ़ सकती है. अच्छा होगा बात को समझें. इसके साथ ही अपने पार्टनर को सॉरी बोलकर झगड़ा खत्म करें. इसके पबाद पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है.कुछ समय से वह आपके साथ समय बिताना चाहता है, काम के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है, जिससे आपका पार्टनर आपसे कुछ शिकायतें कर सकता है.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

सोमवार को लव पार्टनर के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर अपनी प्रॉब्लम को डिस्कस करें और अपने रिश्ते को संभालें. सोमवार को आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

सोमवार को पार्टनर के साथ समय बिताएं और उन्हें कहीं लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं. इससे रिश्ते में मिठास आएगी. सिंगल की जिंदगी में प्यार की वापसी होगी. इसका मतलब जो लव पार्टनर आपको छोड़ गया है और ब्रेकअप हुआ था. वह आपकी लव लाइफ में वापस आने के लिए तैयार है. पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

सोमवार का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा. लव लाइफ के लिए सोमवार का दिन अच्छा है. सोमवार को आपका पार्टनर आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है. वो अपने मन की बात आपसे बोलना चाहता है, अपने पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें. उनके साथ समय व्यतीत करें. .

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातकों को दिल दुखेगा, क्योंकि सोमवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातों को छिपा सकता है. इनका पता लगने पर आप दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है. आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है. उनके व्यवहार पर नजर रखें. किसी के भी छलावे में आने से बचें. यह पक्का हो जाए तो ब्रेकअप करना ही बेहतर होगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

सोमवार को आप अपने पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे उनका मूड ठीक हो जाएगा. आपका पार्टनर सोमवार शाम को आपकी बातों से नाराज हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा चेंज नजर आएगा. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. उससे बात करें तो आपका रास्ता निकल जाएगा.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

आप दोनों में चल रहे आपसी मतभेद खत्म होंगे. सोमवार को आप पार्टनर की बातों को लेकर कुछ परेशान हो सकते है. कोई तीसरा व्यक्ति फायदा उठा सकता है. अच्छा होगा बैठकर अपनी परेशानी का रास्ता निकालें. आपसी तनाव को दूर करें. सोमवार को लव पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं. इससे लव पार्टनर्स के बीच अच्छी समझ बनेगी.

More News