Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड ध्वस्त, जोफ्रा ऑर्चर का बड़ा कारनामा, इतिहास में दूसरी बार…

IPL 2026: मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड ध्वस्त, जोफ्रा ऑर्चर का बड़ा कारनामा, इतिहास में दूसरी बार…

Jofra Archer Equals Mohammed Shami Record: राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का पहला ओवर डालने आए आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. उन्होंने केकेआर के सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट को क्लीन बोल्ड कर गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-19 18:44:00

Mobile Ads 1x1
Jofra Archer Equals Mohammed Shami Record: आईपीएल 2026 में रविवार, 19 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने मोहम्मद शमी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का पहला ओवर डालने आए आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. उन्होंने केकेआर के सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट को क्लीन बोल्ड कर गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया.
 
इस विकेट के साथ आर्चर ने आईपीएल इतिहास में किसी पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली. अब शमी और आर्चर दोनों ने आईपीएल में पांच-पांच बार पहली गेंद पर विकेट लिया है. आर्चर पिछले कुछ मुकाबलों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फिल सॉल्ट को और 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभिषेक शर्मा को भी मैच की पहली ही गेंद पर आउट किया था. दोनों बल्लेबाज गोल्डन डक का शिकार बने थे.
 
आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
 
 मोहम्मद शमी -5
जोफ्रा आर्चर- 5
प्रवीण कुमार-3
 उमेश यादव-3
 ट्रेंट बोल्ट-3
लसिथ मलिंगा-3
 भुवनेश्वर कुमार-3
अशोक डिंडा-3
पैट कमिंस-3
 
जहां मोहम्मद शमी ने यह रिकॉर्ड 124 आईपीएल मैचों में बनाया, वहीं जोफ्रा आर्चर ने केवल अपने 58वें आईपीएल मैच में ही इसकी बराबरी कर ली. आर्चर राजस्थान रॉयल्स के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं. टिम सिफर्ट का विकेट लेने के साथ ही आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में अपने विकेटों की संख्या 65 तक पहुंचा दी. अब वह राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

MORE NEWS