Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • हीरो बनने का सपना, ‘साथी’ से मिली पहचान और ‘यस बॉस’ का विलेन, संजय दत्त की ‘ना’ ने बदली किस्मत

हीरो बनने का सपना, ‘साथी’ से मिली पहचान और ‘यस बॉस’ का विलेन, संजय दत्त की ‘ना’ ने बदली किस्मत

Aditya Pancholi: बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में एंट्री तो हीरो बनने के सपने के साथ ली लेकिन वक्त के साथ उनके किरदार और पहचान बदलती चली गई. आदित्य पंचोली भी ऐसे ही कलाकार हैं. 4 जनवरी 1965 को जन्मे आदित्य पंचोली ने फिल्मी दुनिया में कदम रखते समय शायद ही सोचा होगा कि एक दिन वह पर्दे पर हीरो से लेकर विलेन तक के किरदारों में अपनी अलग पहचान बनाएंगे. खास बात यह है कि उनके करियर में एक ऐसा मोड़ भी आया, जब एक बड़े स्टार की ना ने उन्हें ऐसी भूमिका दिला दी, जिसे दर्शकों ने लंबे समय तक याद रखा.

Last Updated: September 12, 2026 | 1:07 PM IST
career began in 1980s - Photo Gallery
1/5

1980 के दशक में शुरू हुआ करियर

आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की थी. शुरुआती दौर में उन्हें फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं मिलीं और वह खुद को एक लीड हीरो के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करते रहे. हालांकि, उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद एक अभिनेता फिल्मी दुनिया में कदम रखते वक्त करता है. इसके बावजूद उन्होंने काम करना जारी रखा और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते गए.

Identity gained through Saathi - Photo Gallery
2/5

साथी से मिली पहचान

उनके करियर में फिल्म 'साथी' एक अहम पड़ाव साबित हुई. इस फिल्म ने आदित्य पंचोली को दर्शकों के बीच पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. फिल्म में उनके अभिनय को पसंद किया गया और लोगों को लगा कि यह अभिनेता लंबी पारी खेल सकता है. इसके बाद उनके पास फिल्मों की कमी नहीं रही लेकिन किस्मत उन्हें धीरे-धीरे एक अलग दिशा में ले जा रही थी.

Played the villain in 'Yes Boss' - Photo Gallery
3/5

यस बॉस में बने विलेन

यही दिशा आगे चलकर फिल्म 'यस बॉस' में देखने को मिली. शाहरुख खान और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में आदित्य पंचोली ने नेगेटिव किरदार निभाया. दिलचस्प बात यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स और फिल्मी किस्सों में अक्सर इस बात का जिक्र मिलता है कि इस भूमिका के लिए पहले संजय दत्त का नाम चर्चा में था लेकिन उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. इसके बाद यह किरदार आदित्य पंचोली के हिस्से आया.

Grabbed headlines as a supporting actor - Photo Gallery
4/5

सपोर्टिंग एक्टर में बटोरीं सुर्खियां

आदित्य ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया. फिल्म में उनका किरदार भले ही नायक का नहीं था लेकिन उनकी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ हीरो बनने तक सीमित एक्टर नहीं हैं. 'यस बॉस' के बाद उनके करियर में निगेटिव और सपोर्टिंग भूमिकाओं का सिलसिला भी मजबूत हुआ.

Married actress Zarina - Photo Gallery
5/5

एक्ट्रेस जरीना से हुई शादी

आदित्य और जरीना की मुलाकात 1986 में फिल्म ‘कलंक का टीका’ के सेट पर हुई थी. वे सेटल एक्ट्रेस थीं और आदित्य स्ट्रगल कर रहे थे. जरीना को आदित्य पहली नजर में पसंद आ गए थे. शूटिंग के दौरान प्यार हो गया. 15 दिन के अंदर ही दोनों ने शादी कर ली. कई बार आदित्य का नाम कई और एक्ट्रेस से जुड़ा. हालांकि जरीना ने अपने पति का बचाव किया.

More News