Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सीने पर नाखून के निशान और बगल में भोजपुरी एक्ट्रेस, टाइगर श्रॉफ को किसने दिए ये निशान?

सीने पर नाखून के निशान और बगल में भोजपुरी एक्ट्रेस, टाइगर श्रॉफ को किसने दिए ये निशान?

Akshara Singh-Tiger Shroff Viral Pics: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैंस दोनों को साथ देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए.

Last Updated: September 10, 2026 | 8:52 AM IST
tiger shroff - Photo Gallery
1/6

अक्षरा सिंह ने पोस्ट की टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर श्रॉफ के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं. इन फोटोज में दोनों साथ खड़े होकर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग और एनर्जी फैंस को काफी पसंद आ रही है.

Akshara Singh - Photo Gallery
2/6

काफी खूबसूरत दिखे दोनों

लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह रेड कलर की शर्ट में बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. वहीं टाइगर श्रॉफ ग्रे जैकेट में अपने कूल अंदाज में नजर आए. तस्वीरें पोस्ट होते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी और दोनों को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए.

Akshara Singh-Tiger Shroff viral pics - Photo Gallery
3/6

कैप्शन में क्या लिखा?

अक्षरा ने तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा. उन्होंने बताया कि वह इन तस्वीरों को काफी समय से अपनी गैलरी में रखे हुए थीं और आखिरकार उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने का फैसला किया. उन्होंने टाइगर को अच्छी वाइब्स और शानदार एनर्जी के लिए धन्यवाद भी दिया.

Akshara Singh-Tiger Shroff relation - Photo Gallery
4/6

सीने पर नाखून के निशान

हालांकि, तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों का ध्यान टाइगर श्रॉफ की चेस्ट पर दिखाई दे रहे कुछ निशानों पर गया. इसके बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए पूछा कि क्या ये अक्षरा के नाखूनों के निशान हैं?

Akshara Singh-Tiger Shroff photo - Photo Gallery
5/6

फाइट सीक्वेंस के कारण लगे निशान

यूजर के इस सवाल पर अक्षरा सिंह ने खुद जवाब दिया. उन्होंने साफ किया कि ये निशान किसी फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो भी कहानियां बनाई जा रही हैं, वह लोगों का अपना बनाया हुआ 'स्क्रीनप्ले' है.

Akshara Singh-Tiger Shroff - Photo Gallery
6/6

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

अक्षरा के इस जवाब के बाद तस्वीरों को लेकर चल रही चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग गया है. फिलहाल दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं. वहीं फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या दोनों किसी आने वाले प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे या यह सिर्फ एक खूबसूरत मुलाकात थी.

More News