Amitabh Bachchan KBC Season 18: अमिताभ बच्चन छोड़ रहे हैं KBC? देर रात की भावुक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बयां किया दिल का दर्द!
अमिताभ बच्चन पिछले 18 सालों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का संचालन कर रहे हैं. शो में वे हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते हैं, उनकी जीत का जश्न मनाते हैं और उन्हें सही सलाह भी देते हैं. अमिताभ बच्चन अभी KBC के 18वें सीजन का संचालन कर रहे हैं इस बीच उन्होंने एक पोस्ट कर कहा कि KBC होस्ट करना मुश्किल हो रहा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर खलबली मची है.
आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा…
कंटेस्टेंट्स के दुखद किस्से
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि कई बार कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी की ऐसी कठिन और भावुक कहानियां लेकर आते हैं, जिन्हें सुनकर अपने आंसुओं और भावनाओं को संभालना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. इसके बावजूद, एक होस्ट होने के नाते उन्हें शो को आगे बढ़ाना पड़ता है.
ब्लॉग पर बयां किया दर्द
अपने पर्सनल ब्लॉग(tumblr) पर देर रात (7 सितंबर को तड़के लगभग 3 बजे) लिखी एक पोस्ट में उन्होंने KBC के 18वें सीजन की शूटिंग के अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने किसी कंटेस्टेंट की निजी कहानी का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन यह जरूर माना कि लोगों के दर्द को करीब से सुनना बेहद दर्दनाक होता है.
होस्ट की सीमाएं
उन्होंने लिखा कि कुछ कंटेस्टेंट्स की कहानियां इतनी दुखद होती हैं कि अपने मन को संभालना और सामान्य होकर शो को आगे होस्ट करना बहुत कठिन हो जाता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे इन बातों को ज्यादा विस्तार से नहीं बता सकते, क्योंकि इससे चैनल और होस्ट के बीच के कुछ नियम या समझ प्रभावित हो सकती है.
भावुक कर देने वाला अनुभव
अपनी बात खत्म करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि ये सब उनके लिए दिल तोड़ देने जैसा अनुभव रहा है. फिर उन्होंने लिखा कि रात बहुत हो चुकी है और अब वे आराम करने जा रहे हैं.
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट ने उनके KBC से जुड़े भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने लिखा कि कुछ कंटेस्टेंट्स की निजी और दर्दनाक कहानियां इतनी गंभीर होती हैं कि उनके प्रति अपनी भावनाओं को संभालना ही नहीं, बल्कि शो की होस्टिंग जारी रखना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उनकी यह बात पढ़कर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शायद इसी वजह से वह आगे रिटायर होने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में KBC छोड़ने या शो से संन्यास लेने की कोई सीधी घोषणा नहीं की है.
ज्ञान से आगे जिंदगी के संघर्ष
गौरतलब है कि KBC सिर्फ सामान्य ज्ञान या पैसे जीतने का खेल नहीं है. यहाँ आने वाले लोग अपने साथ अपने जीवन के संघर्ष भी लेकर आते हैं. 10 अगस्त से शुरू हुए इस 18वें सीजन में भी कई ऐसे लोग पहुंचे हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी और व्यक्तिगत समस्याओं से भरी अपनी कहानियां साझा की हैं. इस बार शो की थीम 'सोचना पड़ेगा' रखी गई है, जो लोगों को जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है.