Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी लुक्स को लेकर उड़ाया गया मजाक, कभी फेक अकाउंट से फैली अफवाहें, जानें अनन्या की कहानी

कभी लुक्स को लेकर उड़ाया गया मजाक, कभी फेक अकाउंट से फैली अफवाहें, जानें अनन्या की कहानी

Ananya Panday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे को आज भले ही चंकी पांडे की बेटी और स्टार किड के रूप में पहचाना जाता हो लेकिन उनकी जिंदगी का सफर इतना आसान नहीं रहा. फिल्मों में आने से पहले उन्हें स्कूल में बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी, तो करियर शुरू होते ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अफवाहें फैलाई गईं. हालांकि, अनन्या ने इन मुश्किलों से पीछे हटने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की. आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो उनकी कहानी के अनदेखे पहलुओं को सामने लाते हैं.

Last Updated: October 30, 2026 | 3:11 PM IST
They used to make fun of me at school - Photo Gallery
1/5

स्कूल में उड़ाते थे मजाक

अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि स्कूल के दिनों में उन्हें अपने लुक्स और शरीर को लेकर ताने सुनने पड़ते थे. कुछ बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे, जिससे वह खुद को लेकर असहज रहने लगी थीं. इन बातों का उनके आत्मविश्वास पर भी असर पड़ा. उन्होंने बताया था कि नकारात्मक अनुभवों से बाहर निकलने के लिए उन्हें थेरेपी की मदद भी लेनी पड़ी थी.

Got admission to a university abroad - Photo Gallery
2/5

विदेश की यूनिवर्सिटी में मिला एडमिशन

अनन्या के पास बॉलीवुड में आने से पहले पढ़ाई जारी रखने का विकल्प भी था. उन्होंने बताया था कि उन्हें अमेरिका की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया था लेकिन इसी बीच उन्हें फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का ऑफर मिल गया. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और विदेश में पढ़ाई करने के बजाय अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला किया.

False claims spread via fake Instagram accounts - Photo Gallery
3/5

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से फैलाई गईं झूठी बातें

फिल्मों में एंट्री के बाद अनन्या को सोशल मीडिया पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया था कि एक शख्स ने उनके स्कूल का दोस्त बनकर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उनके बारे में गलत बातें फैलानी शुरू कर दीं. उनकी पढ़ाई और निजी जिंदगी को लेकर भी अफवाहें उड़ाई गईं. शुरुआत में अनन्या को लगा कि लोग इन बातों पर ध्यान नहीं देंगे लेकिन बाद में उन्हें इस स्थिति से काफी परेशानी हुई.

Campaign launched against cyberbullying - Photo Gallery
4/5

साइबर बुलिंग के खिलाफ शुरू की मुहिम

खुद ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बाद अनन्या ने इस समस्या के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया. साल 2019 में उन्होंने 'So Positive' नाम से एक पहल शुरू की. इसका मकसद सोशल मीडिया पर होने वाली बुलिंग के प्रति लोगों को जागरूक करना था. अनन्या चाहती थीं कि ऑनलाइन परेशान किए जाने वाले युवा चुप रहने के बजाय अपनी समस्या साझा करें और जरूरत पड़ने पर मदद लें.

I loved movies since childhood - Photo Gallery
5/5

बचपन से था फिल्मों का शौक

अनन्या का फिल्मों से लगाव बचपन से ही था. उनके पिता चंकी पांडे उनके डांस के वीडियो रिकॉर्ड करते थे. वह कभी 'देवदास' तो कभी 'मैं हूं ना' के गानों पर डांस करती थीं. बड़े होने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने 'गहराइयां', 'खो गए हम कहां' और 'CTRL' जैसी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाए. स्टार किड होने के कारण उन्हें नेपोटिज्म और अभिनय को लेकर आलोचना भी झेलनी पड़ी.

More News