Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अनुष्का शर्मा की 5 सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने लिखी प्यार की नई परिभाषा, देखें Photos

अनुष्का शर्मा की 5 सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने लिखी प्यार की नई परिभाषा, देखें Photos

Anshuka Sharma Romantic Movies: 1 मई को विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का ने 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उसके बाद से उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों ने प्यार और रोमांस के एक अलग नजरिये को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया और प्रेम की नई परिभाषा लोगों के सामने रखी. यहां अनुष्का शर्मा की 5 सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताया गया है.

Last Updated: May 1, 2026 | 5:51 PM IST
rab ne bana de jodi - Photo Gallery
1/5

रब ने बना दी जोड़ी (2008)

अपनी पहली फ़िल्म में, अनुष्का ने तानी नाम की एक लड़की का किरदार निभाया. फिल्म में वो एक ऐसी लड़की हैं जिसकी शादी विपरीत परिस्थितियों में घरवालों की मर्ज़ी से होती है और उसका पति उसका प्यार पाने के लिए जी-जान लगा देता है.

band baja baraat - Photo Gallery
2/5

बैंड बाजा बारात (2010)

यह एक मशहूर रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें उन्होंने श्रुति कक्कड़ का किरदार निभाया जो एक महत्वाकांक्षी वेडिंग प्लानर है और उसे अपने बिज़नेस पार्टनर (रणवीर सिंह) से प्यार हो जाता है.

jab tak hai jaan - Photo Gallery
3/5

जब तक है जान (2012)

यश चोपड़ा निर्देशित इस फ़िल्म में उन्होंने अकीरा राय का किरदार निभाया है, जो शाहरुख खान के प्यार में पड़ जाती है, जबकि शाहरुख खान के किरदार को किसी और लड़की से प्यार रहता है.

ai dil hai mushkil - Photo Gallery
4/5

ऐ दिल है मुश्किल (2016)

इस ज़बरदस्त रोमांटिक ड्रामा में अनुष्का ने अलीज़ेह का किरदार निभाया, जो रणबीर कपूर के साथ प्यार और दोस्ती के उलझे हुए रिश्तों को सुलझाती है.

sultan - Photo Gallery
5/5

सुल्तान (2016)

इस फिल्म में दो पहलवानों की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिनके जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, लेकिन अचानक उनके बच्चे की अचानक मौत के बाद सब कुछ बदल जाता है.

More News