Car Care Tips: गर्मियों के दौरान कार की मेनटेनेंस को लेकर कई बार समस्याएं देखने के लिए मिलती हैं. गर्मियों में कार में सेफ्टी का भी थोड़ा झंझट रहता है. कई बार तेज धूप के संपर्क में लंबे समय तक रहने से कार में आग लगने तक का भी खतरा रहता है. आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले देखे होंगे कि तेज धूप में कार में पानी की बोतल रखने से गाड़ी में आग लग गई हो. दरअसल, कुछ लोगों का मानना है कि तेज धूप के दौरान कार के डैशबोर्ड पर पानी की बोतल रखने से कार में आग लग सकती है.
सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन क्या इसमें सच्चाई है या यह सिर्फ एक मिथक है? इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके पीछे की सच्चाई के बारे में बताएंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
क्या वाकई बोतल रखने से लग सकती है आग?
साइंस के नजरिए से देखा जाए तो अगर आपकी कार धूप में खड़ी है और उसके डैशबोर्ड पर पानी की बोतल रखी हो तो ऐसे में कार में आग लगना संभव है. ऐसा इसलिए क्योंकि, तेज धूप में रखी पानी की बोतल सीधे चिलचिलाती धूप के संपर्क में आ जाती है. धूप के संपर्क में आने से यह बोतल मैग्नीफाइंग लेंस की तरह काम करते हैं. सूरज की किरणें एक बिंदु पर फोकस हो सकती हैं, जिससे उस जगह का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ सकता है और आपकी कार में आग लग सकती है. खासकर अगर आप डैशबोर्ड पर प्लास्टिक की बोतल रखते हैं तो इससे तापमान बढ़कर आपके सीट्स और डैशबोर्ड को जला सकती हैं.
यह भी पढ़ें: hybrid vs electric शहर के ट्रैफिक में चलने के लिए क्या रहेगी बेस्ट? किसमें होगी ज्यादा बचत, समझें पूरा कैलकुलेशन
बचाव के लिए क्या करना सही?
देखा जाए तो तेज धूप और गर्म मौसम में डैशबोर्ड पर पानी की बोतल रखने से बचें. इसके लिए आपको सफेद या ट्रांसपेरेंट बोतल नहीं रखनी चाहिए. अगर आप कोई रंगीन बोतल भी रख रहे हैं तो उसे सही एंगल में रखें, जिससे बोतल पर सीधी धूप न पड़े. अगर आप बोतल रख रहे हैं तो ऐसे में कार को धूप में खड़ी करने के बजाय छांव में खड़ करें. बोतल को साइड पॉकेट या सीट के नीचे रखें.