Best SUV in India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUVs का जलवा पिछले दशकों से बरकरार है. मिड या कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी की तुलना में बड़े साइज की कारों को ज्यादा पसंद किया जाता है. टाटा सफारी कई सालों से रोड का रोजा बनकर अपना दबदबा बनाए हुए है. भारत में सफारी को एक टिकाऊ और दमदार SUV कार मानी जाती है. इस कार का मुकाबला MG Hector के साथ किया जाता है. दोनों ही कारें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं.
केवल सेफ्टी में ही नहीं, बल्कि यह दोनों ही कारें लुक्स में भी अन्य एसयूवी कारों से काफी अच्छी हैं. कंफर्ट के मामले में भी दोनों ही कारें किसी से कम नहीं है. अगर आप दोनों को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें.
फीचर्स में कौन किससे आगे?
MG Hector में आपको 14 इंच का टचस्क्रीन देखने के लिए मिलता है. इस कार में आपको Level-2 ADAS के अलावा आपको 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री HD कैमरा भी मिलता है. साथ ही साथ MG Hector में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग भी दी जाती है. Tata Safari में आपको फ्रंट में LED DRLs मिलने के साथ ही प्रीमियम कैबिन भी मिलता है, जो इस कार के लुक को और ज्यादा शानदार बनाता है. इसके साथ ही साथ इस कार में आपको LED daytime running light (DRL) के साथ-साथ 19 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं.
परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे?
MG Hector पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है. पेट्रोल में यह कार आपको 13 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है. यह कार 1.5 लीटर के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 143PS की पावर देने के साथ-साथ 250 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. Tata Safari में आपको 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है साथ ही वहीं, पेट्रोल में आपको 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. डीजल में यह कार आपको 170 PS की पावर देने के साथ 350 NM का टॉर्क जनरेट करती है.