Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > स्वाद में लाजवाब है शाही दाल की महारानी, रणवीर बरार स्टाइल में ऐसे करें तैयार, आएगा गजब का स्वाद

स्वाद में लाजवाब है शाही दाल की महारानी, रणवीर बरार स्टाइल में ऐसे करें तैयार, आएगा गजब का स्वाद

Dal Ki Maharani Recipe: बहुत से घरों में बच्चे और बड़े दाल खाने में काफी नखरे करते हैं. ऐसे लोगों के लिए आपको एक बार दाल महारानी जरूर ट्राई करनी चाहिए. शेफ रणवीर बरार ने इसकी रेसिपी शेयर की है.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 18:51:24 IST

Mobile Ads 1x1

Dal Ki Maharani Recipe: बहुत से घरों में रोजाना दाल बनाई और खाई जाती है. ये दाल अक्सर साधारण होती है लेकिन बहुत से घरों में अलग-अलग तरीके से दाल बनाई जाती है. वहीं अगर दाल की महारानी का स्वाद चखने को मिल जाए, तो वो किसी शाही दावत से कम नहीं होती. अगर आप घर में साधारण सी दाल की जगह कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो मशहूर शेफ रणवीर बरार की रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है. उनकी इस स्पेशल दाल को बच्चों से लेकर बड़ों तक सब पसंद करेंगे. इसकी मखमली ग्रेवी और खास तड़का इसे खास बनाता है. 

दाल की महारानी बनाने के लिए जरूरी चीजें

दाल की महारानी बनाने के लिए 1 कप भीगे हुए साबुत काले चने, 1 कप भीगे हुए साबुत हरे मूंग, 1 कप चना, 1 इंच अदरक, 3-4 लहसुन, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच धनिया पाउडर, 2 बड़े चम्मच मक्खन, 3 चम्मच घी, 2 लौंग, 1 चम्मच जीरा, 2 मीडियम कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, चौथाई चम्मच हींग, 2 टमाटर प्यूरी, 1 चम्मच मक्खन, 2 चम्मच फ्रेश क्रीम और फ्रेश धनिया पत्ती लेनी हैं. 

कैसे बनाएं दाल?

क्रश्ड पेस्ट के लिए सबसे पहले एक मोर्टार पेस्ट में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और नमक डालकर उसे दरदरा पीस लें. इसके बाद प्रेशर कुकर में साबुत काले चने, साबुत हरे मूंग और चना दाल लेनी है. इसके साथ ही दरदरा पिसा हुआ पेस्ट, नमक, पानी, हल्दी, देगी लाल मिर्च और धनिया डालें. इसके साथ ही इसमें मक्खन डालकर ढक्कन बंद कर दें और इसमें 3-4 सीटियां लगा दें.

दाल का तड़का कैसे करें तैयार?

  • सबसे पहले एक भारी बर्तन में घी गरम करें.
  • इसमें लौंग और जीरा डालकर चटकने दें.
  • इसमें प्याज डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक भून लें.
  • अब इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें.
  • अब इसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
  • इसके बाद उसमें हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हींग डाल लें.
  • अब इसे खुशबू आने तक भून लें.
  • अब उस बर्तन में टमाटर प्यूरी और नमक डालकर तब तक पकाते रहें, जब तक घी किनारे से अलग न हो.
  • अब जो दाल कुकर में पक चुकी है, उसे मैश कर लें और पूरा तड़का उस कुकर वाली दाल में डाल दें.
  • ढक्कन लगाकर उसे 5-10 मिनट तक पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें.
  • ढक्कन हटाकर उसमें मक्खन और ताजी क्रीम डाल दें और उबाल आने पर गैस बंद कर दें.
  • अब ये दाल सर्विंग बाउल में डालें और उसके ऊपर से धनिये की कटी हुई पत्तियां और ताजी क्रीम डालकर गार्निश करें.

ये भी पढ़ें: मल्टीग्रेन आटे के फायदे ही नहीं, हो सकते हैं कई नुकसान, डाइट में सही तरीके से कैसे करें शामिल?

MORE NEWS