Live TV
Search
Home > राज्य > बांग्ला > पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा होगा मतदान

West Bengal Repoll: भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 2 अहम विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है. मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा.

Written By:
Last Updated: 2026-05-01 18:52:37

Mobile Ads 1x1

West Bengal Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल के दो अहम विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है. यह कदम मतदान केंद्र-वार रिपोर्ट और ज़िला स्तर पर मिली शिकायतों की जांच के बाद उठाया गया है. ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना ज़िले के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर दोबारा मतदान होगा. इसके अलावा, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी नए सिरे से मतदान होगा, क्योंकि उन जगहों के बारे में गंभीर शिकायतें मिली थीं.

इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग का बयान सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह फैसला मतदान प्रक्रिया के दौरान मिली अनियमितताओं की शिकायतों और उसके बाद की जांच के आधार पर लिया गया है, जिसका मकसद चुनाव की निष्पक्षता और ईमानदारी को बनाए रखना है.

किन बूथों पर होगा मतदान?

इन 15 बूथों पर दोबारा मतदान की घोषणा के साथ-साथ चुनाव आयोग दूसरे क्षेत्रों पर भी कड़ी नजर रखे हुए है. आयोग ने बताया कि वह फिलहाल 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. फाल्टा से रिपोर्ट मिलने के बाद वहां की स्थिति और साफ हो जाएगी, जिससे यह तय हो सकेगा कि उस इलाके के किसी और बूथ पर दोबारा मतदान की ज़रूरत है या नहीं चुनाव आयोग की टीमें ज़िलों से मिली शिकायतों और मतदान केंद्रों द्वारा जमा की गई रिपोर्ट की लगातार समीक्षा कर रही हैं.

यह भी पढ़ें – अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, चुनाव के दौरान CRPF द्वारा धक्का देने के बाद 81 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान

मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथ

  • 46 – उत्तर ईयरपुर F.P. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 126 – नजरा F.P. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 127 – नजरा F.P. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 128 – देउला F.P. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
  • 214 – एकतारा मलाया F.P. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 215 – एकतारा मलाया F.P. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 216 – एकतारा मलाया धोरा F.P. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 230 – बहिरपुया कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नंबर 1
  • 231 – बहिरपुया कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 232 – बहिरपुया कुरकुरिया F.P. स्कूल, कमरा नंबर 3

यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल के जिन इलाकों में ‘यूपी के सिंघम’ की थी तैनाती, वहां जमकर मचा बवाल; कई जगहों पर हुई हिंसा

डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथ

  • 117 – बागदा जूनियर हाई स्कूल
  • 179 – चंदा F.P. स्कूल, कमरा नंबर 2
  • 194 – हरिदेवपुर F.P. स्कूल
  • 243 – रॉयनगर F.P. स्कूल (कमरा नंबर 2)

MORE NEWS