फैमिली बिजनेस छोड़ एक्टर बनने निकले, मुंबई में किया स्ट्रगल, फिर उर्वशी ढोलकिया से प्यार, ऐसे बदली जिंदगी
Anuj Sachdeva: टीवी एक्टर अनुज सचदेवा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उन्होंने अपने पिता के जूतों के बिजनेस को छोड़ ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और एक लंबा स्ट्रगल तय किया. बहुत कम लोग जानते हैं कि दिल्ली के रहने वाले अनुज एक क्वालिफाइड शू डिजाइनर भी हैं. वे एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई आए थे. मुंबई में शुरुआती संघर्ष के बाद टीवी सीरियल्स से उन्हें पहचान मिली. उनकी पर्सनल लाइफ ने तब सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब उनकी जिंदगी में टीवी की मशहूर ‘कोमोलिका’ यानी उर्वशी ढोलकिया की एंट्री हुई.
फैमिली बिजनेस छोड़ आए मुंबई
दिल्ली में जन्मे अनुज सचदेवा अपने पिता के साथ उनके शू मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में हाथ बंटाते थे. अनुज एक क्वालिफाइड शू डिजाइनर भी हैं. बिजनेस में होने के बावजूद उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ था. उन्होंने मशहूर ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मेथड एक्टिंग का कोर्स भी किया.
स्ट्रगल और करियर की शुरुआत
अनुज के पिता का बिजनेस था लेकिन वे अपने बेटे के सपनों को पूरा कराना चाहते थे. उनके कहने पर अनुज ने मॉडलिंग से शुरुआत की और फिर मुंबई आकर एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने 'सबकी लाडली बेबो', 'छनछन' और 'वो तो है अलबेला' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर अपनी पहचान बनाई.
उर्वशी ढोलकिया संग प्यार
मुंबई में काम के दौरान अनुज की मुलाकात उर्वशी ढोलकिया से हुई. दोनों की दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई. दोनों ने लगभग 3-4 साल एक दूसरे को डेट किया. उर्वशी पहले से शादीशुदा थां और उनके दो जुड़वा बेटे हैं, जिनके नाम सागर और क्षितिज हैं. उर्वशी ने सिंगल मदर रहकर उनकी परवरिश की. अनुज की बॉन्डिंग भी उनसे अच्छी हो गई थी.
अधूरा रह गया दोनों का प्यार
दोनों के बीच लंबे समय तक रिश्ता रहने के बावजूद ये प्यार अधूरा रह गया. अनुज और उर्वशी के रिश्ते के बीच उम्र का फासला, दो बच्चों की मां होना रहा. इसके कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी. अनुज के परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया.
करियर और कमिटमेंट
कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि उस वक्त अनुज अपने करियर को बनाने में व्यस्त थे और शादी के लिए पूरी तरह कमिटमेंट नहीं दे पा रहे थे. इसके कारण आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. हालांकि अनुज आज भी उर्वशी और उनके बेटों के संपर्क में हैं. दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और वे एक दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं.